06 Jun Ank Jyotish: शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
अंक 1 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा लेकिन क्रोध पर काबू रखना आवश्यक है। अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं, लेकिन, विरोधियों से अलर्ट रहना होगा। मानसिक बेचैनी संभव है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आध्यात्मिक साधना लाभदायक रहेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2 Ank Jyotish
आज शुक्रवार मन प्रसन्न रहेगा और रचनात्मक सोच में बढ़ोत्तरी होगी। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कारोबारिक रूप से लाभ के योग हैं, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3 Ank Jyotish
शुक्रवार आज अपने व्यवहार में विनम्रता रखें, वरना मतभेद हो सकते हैं। करियर में सुधार और लाभ के संकेत हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। यात्राओं से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4 Ank Jyotish
शुक्रवार आज किस्मत आपका साथ देगा। कला, संगीत, और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
Bhimseni Ekadashi 2025: 6 जून शुक्रवार को, जानें सही तिथि, मुहूर्त, मंत्र और पारण का वक्त
अंक 5 Ank Jyotish
आज शुक्रवार नए अवसर मिल सकते हैं, विशेषकर नौकरी और व्यवसाय में। मित्रों से मुलाकात आनंददायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सौंदर्य व विलासिता की ओर झुकाव रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राओं के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7 Ank Jyotish
शुक्रवार आज का दिन आत्मविश्लेषण और ध्यान के लिए अनुकूल है। नए कार्यों की शुरुआत न करें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता संभव है। धैर्य रखें और जल्दबाज़ी से बचें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8 Ank Jyotish
आज शुक्रवार अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जोखिमपूर्ण निर्णयों से बचें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9 Ank Jyotish
शुक्रवार आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध और जल्दबाज़ी से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन वाहन या मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया








