छत्तीसगढ़ में बड़ा भाई ने छोटे भाई की पैसों के विवाद में हत्या, सब्बल से किया ताबड़तोड़ हमला

छत्तीसगढ़: बड़े भाई ने छोटे भाई को सब्बल से मारकर हत्या, रिश्तों का कत्ल!

बेमेतरा के इंदिरा आवास में पैसों के लेन-देन को लेकर बढ़े विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बेमेतरा: जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा आवास में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पैसों के लेन-देन को लेकर बढ़े विवाद ने परिवार में खौफनाक घटना को जन्म दे दिया। यहाँ बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास निवासी जगमोहन देशलहरे और उनके छोटे भाई जग्नू देशलहरे के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती मध्यरात्रि यह विवाद इतना भड़का कि जगमोहन ने आवेश में आकर अपने छोटे भाई जग्नू पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले की जिद इतनी थी कि जग्नू मौके पर ही दम तोड़ गया। पड़ोसियों की सूचना पर देवरबीजा चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस वारदात से सदमे में हैं और पैसों के लेन-देन में बढ़ते विवादों को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस ने अपील की है कि परिवारिक विवादों में जल्दबाजी न करें और किसी भी आपसी विवाद को कानूनी रास्ते से सुलझाएं।

ये भी पढ़ें...

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वह ज्ञान, धर्म और भाग्य के अलावा संतान के कारक ग्रह है। बृहस्पति के प्रभाव से इस राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञान प्राप्त और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। साथ ही इनका कुंडली में प्रभाव विवाह के योग भी बनाता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

[wpr-template id="218"]