महासमुंद। आपके साए यानि परछाई को लेकर कई कहावतें और गीत लिखे जा चुके हैं। कहा जाता है कुछ भी हो लेकिन आपकी परछाई सदैव आपके साथ रहती है, लेकिन अब कुछ अलग होने जा रहा है। आपकी परछाई साथ छोडने वाली है। यह संभव है 26 मई का दिन जो आपको आपकी परछाई से छोड़ कर देगा।
ये कोई मैजिक नहीं बल्कि खगोलीय घटना है जो कि रायपुर में 26 मई को करीब 12 बजे देखने को मिलेगी। महासमुंद में 26 मई को दोपहर करीब 11. 58 बजे जीरो शेडो डे की घटना होगी। केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में शिक्षा विभाग महासमुंद द्वारा इस घटना की जानकारी एवं इस घटना को देखने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है।
कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच की घटना
- छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के कार्यकर्ता एवं फिजिक्स के शिक्षक अजय कुमार भोई जी ने जीरो शेडो डे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
- उन्होंने बताया कि शून्य छाया दिवस की घटना कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच ही घटित होती है।
- इस दौरान भूमध्य रेखा से कर्क रेखा के बीच कुछ स्थानों पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है। जिस कारण वहां के लंबवत खड़ी किसी चीज की परछाई नहीं बनती।