आरंग महानदी में महिला ने लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश

महासमुंद/आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल से सोमवार सुबह एक शादीशुदा महिला ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची और महिला की तलाश शुरू कर दी है। स्कूटी और दुपट्टा मिला पुल पर आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी और रेलिंग से बंधा हुआ दुपट्टा मिला है। इन आधारों पर महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) निवासी रायपुर के रूप में हुई है। रक्षाबंधन मनाने आई थी मायके जानकारी के अनुसार, स्वाति अपने मायके पारागांव रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आई थी। उसकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व अजय त्रिवेदी (निवासी रायपुर) से हुई थी और उनका ढाई माह का एक बच्चा भी है। किसी ने छलांग लगाते नहीं देखा स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी ने महिला को छलांग लगाते हुए प्रत्यक्ष नहीं देखा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। इसीलिए गोताखोर लगातार महानदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के नदी में कूदने के पीछे पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल खोजबीन जारी है।