Aaj ka rashifal 31 may 2025: आज 31 मई दिन शनिवार माह का अंतिम दिन है। आज चंद्रमा का गोचर स्वराशि कर्क में मंगल के साथ होना बहुत ही शुभ संयोग बना रहा है। चंद्रमा और मंगल की युति होने से आज चंद्र मंगल योग बन रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र का भी उत्तम संयोग बना हुआ है। ऐसे में ग्रहों की शुभ स्थिति से आज का दिन मेष, कर्क, तुला राशि के जातकों के लिए शुभ शुभदायक रहेगा। आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए जानें आज का राशिफल…
मेष (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन मेष राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति नरम गरम स्थिति को दर्शा रही है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लव लाइफ में आज किसी काम के चलते अपने पार्टनर से दूर जाना पड़ सकता है। वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सजग और सतर्क रहना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को दिन के दूसरे भाग में खूब लाभ मिलेगा, अपने काम से खुश रहेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी।
वृषभ (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुछ खास रहने वाला है। धन संपत्ति के मामले में आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से लाभ और सहयोग मिलेगा। कागजात के मामले में आपको बहुत ही सतर्क रहना चाहिए। नौकरी कर रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आपको किसी की कही बातों में आकर कोई भी त्वरित फैसला लेने से बचना चाहिए।
Aaj ka rashifal 31 may 2025: महीना का अंतिम दिन जानें आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
मिथुन (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई मोर्चे पर आज काम करना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उलझन में थे तो आज आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी या अन्य काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है।
कर्क (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कामकाज और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। आप आज लोहा और तरल वस्तुओं के कारोबार में खूब कमाई कर सकते हैं। भूमि भवन संबंधी काम में भी आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी समस्या से जूझ रहे थे तो उससे आपको राहत मिलेगी। आप अपने काम में कुछ बदलाव कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा।
सिंह (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में आज बहुत ही संयम और सावधानी से चलना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा लेकिन सलाह है कि जीवनसाथी के साथ बात व्यवहार में व्यवहारिक रहें। कोई भी वादा करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आज आपको आज पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको उच्च शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी।
कन्या (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और अनुभव से लाभ उठाने का रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान थे तो आज आपका वह काम पूरा हो सकता है। अधिकारीगण आज आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आपकी कोई पुरानी गलती आपको परेशान कर सकती है।
31 May Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को आपका गुड नंबर और शुभ रंग क्या होगा
तुला (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ यात्रा का अवसर मिल सकता है। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि,आपको दूसरों की मदद बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए, अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको आज सतर्क और सजग भी रहना होगा। अगर आपका अपने आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको चुप रहना चाहिए और विवाद को बढ़ाने से बचना चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। आपको आज लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन का भी आप आज आनंद ले सकते हैं।
वृश्चिक (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन वृश्चिक राशि के सितारे बताते हें कि आज का दिन आपकी कमाई और उन्नति का संयोग बना रहा है। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन लाभ में वृद्धि होने से आप राहत की सांस भी ले पाएंगे। दोस्तों से आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा करने के लिए आपको समय और धन दोनों ही खर्च करना होगा। आपको आज पिता के मार्गदर्शन से फायदा हो सकता है।
धनु (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन किसी बात को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ आपको आज किसी मित्र या संबंधी से मिलने के लिए भी जाना पड़ सकता है। शिक्षा के मामले में आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है।
मकर (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहे लोग अपने अनुभवों का पूरा फायदा उठा पाएंगे। आपको आज बिजनेस में लाभदायक डील मिलने वाली है। जो जातक गृह निर्माण और लोहे से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं आज उनकी कमाई बढ सकती है। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको खुशी महसूस होगी। आपका कोई पुराना दोस्त लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है। लेकिन आज आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिए। लव लाइफ में भी आपको आज संभलकर चलना होगा।
कुंभ (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज घरेलू खर्च के साथ वाहन और स्वास्थ्य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का प्लान कर रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव मिलने वाला है। जीवनसाथी अथवा संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर आप आज चिंतित रहेंगे। आपको आज अपने खानपान पर भी संयम रखना होगा। खर्च आज बढ सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें।
मीन (Aaj ka rashifal)
मई माह के अंतिम दिन मीन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ पुराने अटके अधूरे काम को पूरा कर पाने में आज सफल रहेंगे। आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। आप आज कुछ नया और रचनात्मक काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको आज भाई बहनों से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक अटका हुआ पैसा मिलने से आपको खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। मामा मौसी से भी आज लाभ मिलने का योग है। कोई दबी हुई स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है।