प्रभात महंती की रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में सभी पार्टी अपना दम खम दिखाने में लगी है। छत्तीसगढ़ में आप पार्टी ने उम्मीद्वार घोषित किया है। महासमुंद विधानसभा के लिए संजय यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। बतादें कि छग और जिले में पहली बार पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। हालांकि भाजपा, कांग्रेस के अलावा छजका पार्टी यहां चुनाव लड़ने को तैयार है अब चौथे पार्टी के रूप आम आदमी पार्टी ने यहां तैयारी शुरू कर दिया है।
सबसे नीचे देखिए वीडियो: कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
छग में इन्हें मिला आप से टिकट
पाटन से दुर्गा झा, गुंडरदेही से नम्रता सोनी
प्रेमनगर से मालती राजवाड़े, भरतपुर सोनहत से सुखवंती सिंह
पत्थलगांव से मीरा टर्की, भाटापारा से कत्यानी वर्मा
दुर्ग ग्रामीण से टीकम चंद्राकर, लैलूंगा से कुंती सिदार
महासमुंद से संजय यादव, बिलाईगढ़ से जगन्नाथ महिलांग
रायगढ़ से राजेश त्रिपाठी, बसना से संकल्प दास
दंतेवाड़ा से बल्लूराम, शक्ति से विजय गोड़
भटगाँव से दिनेश सोनी, बालोद से मधुसूदन साहू
जशपुर से रोहित लकड़ा, वैशाली नगर से देविंदर भाटिया
धर्मजयगढ़ से प्रेम सिंह राठिया, पामगढ़ से चैतराम
खुज्जी से रमेश कुमार यादव, बेलतरा से अरविंद पाण्डेय
लुंड्रा से प्रदीप, कटघोरा से मिलन दास दीवान
खैरागढ़ से मनोज गुप्ता, बैकुंठपुर से सुनील सिंह
चित्रकोट से दन्ती पोयम, भिलाई नगर से रजा सिद्दीकी
अभनपुर से संजय राय, रामानुजगंज से सुग्रीव राव तथा कांकेर से विकास धुर्वा
यहां देखिए: रैली का वीडियो