लाल किताब एक बहुत रहस्यमयी पुस्तक है। इस किताब में जितने भी उपाय दिए गए हैं उससे कही अधिक सावधानियां रखने को बताया गया है। । नए साल 2021 के लिए लाल किताब के ऐसे 10 उपाय जिन्हें आप साल में दो बार जरूर करें। ऐसे करने से आप एक ओर तो हर तरह के संकट से बच जाएंगे साथ ही आप तरक्की भी होता दिखेंगा।
पहला: अलग-अलग पानी वाला नारियल लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर से 21 बार घुमाकर उसे आग में जला दें। इसके अलावा इसी तरह 21 बार के बाद उसे बहते पानी में बहा दें। ये कार्य आप किसी भी गुरुवार को कर सकते हैं। लाल किताब के अनुसार इससे हर तरह की अला बला, नजर आदि खत्म हो जाएगी।
दूसरा: लाल किताब के अनुसार तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते ही उसे बाहर ढोल दें या कीकर के वृक्ष में डाल दीजिए। ऐसा कम से कम 11 दिन करें। इससे तरह के शारीरिक और मानसिकक रोग दूर समाप्त होती है।
तीसरा : लाल किताब के अनुसार काला और सफेद दोरंगी कंबल लें और 21 बार खुद पर से वार कर किसी गरीब को दान कर दें। यह कार्य आप एक बार भी कर सकते हैं। लाल किताब के अनुसार यह कार्य शनिवार को करें तो ज्यादा अच्छा है।
चौथा: लाल किताब के अनुसार बहते पानी में रेवड़ियां, बताशे, शहद या सिंदूर बहाएं। यह कार्य मंगलवार को करें तो ज्यादा अच्छा है। लाल किताब के अनुसार इससे हर तरह का मंगलदोष दूर हो जाएगा।
विपत्ति से बचने लाल किताब के अनुसार 2021 में करें ये 10 उपाय
- Advertisment -


