पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवा के लिए यहां पढ़ें
पांचवां : लाल किताब के अनुसार कभी-कभी आंखों में काला सूरमा लगाएं। कम से कम 11 दिन तक लगातार लगाएं। लाल किताब के अनुसार यह भी मंगल का उपाय है।
छठा : लाल किताब के अनुसार साल में 2 बार किसी अंधे को, अपंग को, संन्यासियों को या कन्याओं को भोजन अवश्य कराएं। लाल किताब के अनुसार इससे हर तरह का शनिदोष दूर हो जाएगा।
सातवां: लाल किताब के अनुसार साल में कम से कम 2 बार हनुमानजी को चौला अवश्य चढ़ाएं। एक बार मंगलवार को और दूसरी बार शनिवार को। लाल किताब के अनुसार इससे हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
आठवां: लाल किताब के अनुसार साल में कम से कम 2 बार कहीं पर भी नीम, पीपल, बरगद, शमी या आम के वृक्ष लगाएं। कहते हैं कि जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष लगाता है, लाल किताब के अनुसार वह कभी भी नरक के दर्शन नहीं करता हैं।
नौवां: लाल किताब के अनुसार साल में 2 बार नहीं तो कम से कम एक बार किसी तीर्थ स्थान पर घुमने जरूर जाएं। तीर्थ में जाने का लाल किताब में उल्लेख मिलता है। लाल किताब के अनुसार इससे देवी और देवताओं का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
दसवां : लाल किताब के अनुसार साल में कम से कम 2 बार पशु और पक्षियों को भरपेट भोजन कराएं और उन्हें अच्छे से पानी पिलाएं। कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में रुपए लेकर एक ही दिन में 100 गाय या कुत्तों को रोटी या हरा चारा खिलाता है। लाल किताब के अनुसार उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं।
विपत्ति से बचने लाल किताब के अनुसार 2021 में करें ये 10 उपाय
- Advertisment -


