महासमुंद SEX रैकेट अवैध निर्माण कारोबार पर चला प्रशासन का बुलडोजर
आउटर हाइवे पर अवैध रूप से SEX वर्करों ने अवैध निर्माण कर बदनाम SEX का धंधा संचालित कर रखा है

महासमुंद। तुमागांव हाइवे में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित था। यहां पुलिस ने दर्जनों पर छापामारी कर कार्रवाई की लेकिन यह कारोबार रूक नहीं रहा था। यहां रहने वाले लोग इससे खासे परेशान थे। अंतत: प्रशासन ने आज शुक्रवार को इस कारोबार में संचालित निर्माणाधीन जगह पर बुलडोजर चला कर नेस्तानाबुत कर दिया है।
महासमुंद जिले में तुमगांव का नाम आते ही लोगों में गलत छवि बनती है। इससे तुमगांव वासी अपमानित महसूस करते हैं। दरअसल यहां गांव से दूर आउटर हाइवे पर अवैध रूप से SEX वर्करों ने अवैध निर्माण कर बदनाम SEX का धंधा संचालित कर रखा है।
CG जब नागदेव ने निगल गया 6 फीट लंबे सांप, अजगर जैसा फूल गया शरीर
यहां देखें वीडियो
यहां आए दिन पुलिस की छापामार कार्रवाई भी होती है। बावजूद इसके SEX धंधा प्रभावित नहीं होता। इसे लेकर नगरवासी परेशान हैं। बीते दिनों नागरिकों ने नगर पंचायत व राजस्व विभाग को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पत्राचार किया। जिस पर प्रशासन ने पड़ताल की। और शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर शुक्रवार सुबह से बदनाम जगह पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि इससे पहले ही प्रशासन ने कब्जाधारी महिला को मकान खाली करने सूचित किया था। बावजूद मकान खाली न होने पर शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे पहले समान खाली किया गया और बाद बुलडोजर लगाकर निर्माण ध्वस्त किया गया।