महासमुंद।
- जय भीम युवा विकास समिति ग्राम भोरिंग के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 30 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया है।
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बहादुर सिंह जागृत होंगे।
- अध्यक्षता महासमुंद नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रकाश चंद्राकर करेंगे।
- विशिष्ट अतिथि अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू बाघमारे, पूर्व महामंत्री राकेश चंद्राकर, भारतीय बौद्ध महासभा नगर जिला शाखा महासमुंद जिलाध्यक्ष पीजी बंसोड़, पिछड़ा वर्ग महामंत्री गोपाल चंद्राकर, अजा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष विक्की महानंद, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष भाऊराम साहू, भोरिंग सरपंच बेदमती साहू, अजा मोर्चा शहर मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सोना, एनजीओ प्रकोष्ठ सहसंयोजक मंगेश टांकसाले एवं अजा मोर्चा महामंत्री चंद्रशेखर बेलदार होंगे।
- आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।