होम

Ank Jyotish सोमवार को जानें गुड नंबर और शुभ कलर क्या होगा कौन

webmorcha

Ank Jyotish सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य  के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा।

अंक – 1

सोमवार का समय बढ़िया रहने वाला है। आपका उत्साह चरम सीमा पर होगा।  घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों को दें। सरकारी कार्यों में कानूनी अड़चने आ सकती हैं। नए रिश्तों की शुरुआत होगी।

शुभ अंक- 55

शुभ रंग- हल्का नीला

अंक – 2

सोमवार को कानूनी अड़चने बढ़ने की संभावना है।  संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें। किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। मित्र मदद के लिए आगे आएंगे ।

शुभ अंक- 32

शुभ रंग- भूरा

अंक – 3

सोमवार को कारोबार का दबाव बना रहेगा। उद्योग से जुड़े व्यक्तियों को आर्थिक लाभ कम होगा। रिश्तों में अहंकार का प्रदर्शन हानि पहुंचा सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- लाल

अंक – 4

सोमवार को यदि आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की प्रवृत्ति को अपनाएंगे तो लाभ के सही आसार बनेंगे। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होगा। खानपान में लापरवाही आपका खर्च बढ़ा सकती है।

शुभ अंक- 28

शुभ रंग- वायलेट

अंक – 5

सोमवार निवेश संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कोई अनहोनी होने की संभावना है। जो जातक कुछ नया करने की चाह रखते हैं, तो समय पूर्णतया अनुकूल है। आलसी महसूस करेंगे। मन को शांत रखें, आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- हरा

अंक – 6

सोमवार को पारिवारिक जरूरतों के लिए कर्ज भी ले सकते हैं। जमीन-जायदाद की खरीद फरोख्त में सावधानी बरतें। धन निवेश से लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ व धर्म कर्म में मन लगेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी।

शुभ अंक- 44

शुभ रंग- पीला

अंक – 7

सोमवार को कारोबार में भावी योजनाएं बन सकती हैं। समय में बदलाव महसूस करेंगे। शारीरिक कष्ट सहना पड़ सकता है। नए व्यक्तियों के संम्पर्क से शानदार परिणाम हो सकता है। कुछ लोग विरोध कर सकते हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- हल्का हरा

अंक – 8

सोमवार को एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से  अपनी भावनाओं को साझा करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। नौकरी में अशांति महसूस करेंगे। कुछ अचानक घटित हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- पीला

अंक – 9

सोमवार को कारोबार में व़ृद्धि के लिए तकनीक एवं संचार साधनों का उपयोग करें। आप अपने अंदर एक संतोष व संतुष्टि का भाव महसूस करेंगे। दोस्तों के मार्ग दर्शन से फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...

Verified by MonsterInsights