मुंबई/दिल्ली। ऐप्पल के नए iPhone 17 सीरीज की पहली सेल शुक्रवार से भारत में शुरू हो गई है। फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। मुंबई और दिल्ली के Apple स्टोर्स के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगीं। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित स्टोर पर तो हालात ऐसे हो गए कि फोन सबसे पहले लेने की होड़ में लात-घूंसे और धक्का-मुक्की तक हो गई। भीड़ बेकाबू होने लगी तो सिक्योरिटी को बीच में आना पड़ा।
रातभर लाइन में लगे रहे ग्राहक
मुंबई और दिल्ली दोनों जगह फैन्स रातभर से लाइन में खड़े रहे ताकि वे सबसे पहले नया iPhone 17 अपने हाथ में ले सकें। सुबह होते-होते स्टोर्स के बाहर भीड़ और लंबी कतारें बढ़ गईं।
VIDEO | iPhone 17 series launch: A scuffle broke out among a few people amid the rush outside the Apple Store at BKC Jio Centre, Mumbai, prompting security personnel to intervene.
Large crowds had gathered as people waited eagerly for the iPhone 17 pre-booking.#iPhone17… pic.twitter.com/cskTiCB7yi
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2025
iPhone 17 सीरीज की कीमत
iPhone 17
256GB – ₹82,900
512GB – ₹1,02,900
कलर: लैवेंडर, सेज, मिस्ट ब्लू, व्हाइट, ब्लैक
iPhone Air
256GB – ₹1,19,900
512GB – ₹1,39,900
1TB – ₹1,59,900
कलर: स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट, स्पेस ब्लैक
iPhone 17 Pro
256GB – ₹1,34,900
512GB – ₹1,54,900
1TB – ₹1,74,900
कलर: सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज
iPhone 17 Pro Max
256GB – ₹1,49,900
512GB – ₹1,69,900
1TB – ₹1,89,900
2TB – ₹2,29,900
कलर: सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज
iPhone 17 सीरीज के खास फीचर्स
बेस मॉडल अब 256GB स्टोरेज से शुरू होता है (पिछले साल 128GB था)।
नए और बेहतर कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले।
पहली बार iPhone 17 Pro Max में 2TB स्टोरेज ऑप्शन।
#WATCH | Mumbai | A customer, Aman Chouhan, says, “I have purchased iPhone 17PRO Max, one is 256GB and the other is 1TB. I was waiting in line since 12 midnight and now I have got it. It has new features. The orange colour is new…” https://t.co/NnweXyMyKN pic.twitter.com/LS3ns7rHxi
— ANI (@ANI) September 19, 2025
#WATCH | Maharashtra: A large number of people throng the Apple store in Mumbai’s BKC as the company begins its iPhone 17 series sale in India from today pic.twitter.com/f6DOcZC5Yk
— ANI (@ANI) September 19, 2025