महासमुंद। नगर के कुछ युवाओं द्वारा सभी कुओं की साफ-सफाई करने अभियान चलाया जा रहा है। इनकी मेहनत भी रंग ला रही है। इस अभियान में नगर के लोग जुड़ भी रहे हैं।
सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े दस बजे तक कुओं की सफाई की गई। युवाओं की टोली में यतीन्द्र राव, अग्रज शर्मा, विकास शर्मा, राधेकृष्ण दुबे, मंगेश टाकसाले, स्वजल शर्मा, अभिषेक शर्मा, लालविजय सिंहदेव, मनीष शर्मा, जैनेंद्र चंद्राकर, उत्तम साहू, राजू साहू, राधेश्याम सोनी, अश्वनी शर्मा, प्रवीण शुक्ला, रामेश्वर पांडेय आदि शामिल है। इन युवाओं ने बाल्टी, रस्सी की मदद से कुएं में बारी-बारी से उतरकर करीब आधा ट्राली कचरा निकाला।
इन कुओं की हुई सफाई
जनपद पंचायत परिसर, पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित कुआं, गुड़रूपारा और सिटी कोतवाली के भीतर स्थित कुओं को गोद लेकर इनकी सफाई की गई।
कुओं को कचरे से बचाने ऊपर में लोहा जाली लगाने, वर्षा जल को सहेजने आदि पर जोर दिया जा रहा है।