राहुल गांधी की आपत्तिजनक फोटो वायरल को लेकर जताया आक्रोश
महासमुंद।
- भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने को लेकर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया।
- बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम नर्रा में कांग्रेसियों ने मंडावी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।
- कांग्रेसियों का कहना है की इस तरह का हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- कार्यकर्ताओं ने मंडावी से सार्वजिनक क्षमा मांगने की बात कहीं।
- बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने कहा कि राहुल गांधी की आपत्तिजनक फोटो भीमा मंडावी के फेसबुक एकाउंट से वायरल हुआ है।
- अंकित ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर का एक और उदाहरण मिलता है।
- सत्तामद के नशे में चूर भाजपा के पूर्व विधायक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ही अनुशरण कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की फोटो को घोर आपत्तिजनक रूप में फेसबुक के माध्यम से प्रचारित करना भाजपा के पूर्व विधायक का स्वामी भक्ति ही है।
-
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद http://यहां पढ़े…
- कार्यक्रम में मुख्य रुप से शशि चंद्राकर, तेजन चंद्राकर, उषा निगम, विजय निगम पूर्व मंडी अध्यक्ष, उमेश जैन,किशोर चतुर्वेदी, उत्तम राणा, राजेश त्रिपाठी, सुरेंद्र मांझी, रज्जन गुप्ता, शेख हबीब, वाजिद खान, दीपक दास, पंचराम, जोहन यादव, दीवान सिंह दीवान, नाथूराम यादव, इंदल सिंह ध्रुव, शेख रहीमुद्दीन, नैंसिंग यादव, टिकेराम पटेल, डेरहा सिंह दीवान, पिंटू पटेल, चैनू निषाद आदि मौजूद थे।