Bank Holiday February 2022: फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे Bank! ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी List

नई दिल्ली: Bank Holidays in February 2022: साल 2022 का दूसरा महीना यानी February आने वाला है. इसी के साथ आरबीआई ने February महीने की Bank की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस महीने कुल 12 दिन Bank बंद रहेंगे. हालांकि, आपको बता दें कि इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. फरवरी महीने में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती जैसे मौकों पर देश भर में एक साथ छुट्टियां रहेंगी. लेकिन, February माह में देश में हर जगह बैंक 12 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.
12 दिन रहेगी Bank की छुट्टी
देश के अलग अलग राज्य में Bank में अलग-अलग दिन छुट्टियां पड़ती हैं. इस बार February महीने में कुछ छुट्टियां/त्योहार देश भर में एक साथ ही पड़ रही है. वहीं, कई छुट्टियां ऐसी भी हैं जो किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं. इसलिए Bank हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में , अगर आपको भी Bank से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो आप पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. वहीं, इस महीने यानी जनवरी के इस आखिरी हफ्ते में भी बुधवार यानी 26 जनवरी को Bank बंद रहेंगे.
देख लें छुट्टियों की List
तारीख छुट्टियां
2 फरवरी: सोनाम लोच्चर (गंगटोक में बैंक बंद)
5 फरवरी: सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)
6 फरवरी: रविवार
12 फरवरी: माह का दूसरा शनिवार
13 फरवरी: रविवार
15 फरवरी: मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनउ में बैंक बंद)
16 फरवरी: गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)
18 फरवरी: डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)
20 फरवरी: रविवार
26 फरवरी: माह का चौथा शनिवार
27 फरवरी: रविवार
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
सिंह राशिफल 2022 कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022