होम

भाजपाईयों का उपवास अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश: अंकित

भाजपा को उपवास नही अपनी कार्य पर जनता से माफी मांगनी चाहिए बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने महासमुंद में भाजपा के द्वारा किए गए उपवास को सिर्फ और सिर्फ भाजपा द्वारा अपनी असफलता को छुपाने की गई नौटंकी निरूपित करने की बात कह

– अंकित ने कहा 14 साल से भाजपा की सरकार है और पिछले 4 सालों से मोदी की सरकार है तो ये उपवास किसके खिलाफ था ?

अंकित ने सांसद से किया 32 सवाल

  1. अंकित ने उपवास के नेतृत्वकर्ता सांसद चंदूलाल साहू से सवाल किया कि आपके गोद ग्राम कोमाखान में जिन समस्याओं का अंबार है उसके लिए वे अपना उपवास कब करेंगे।
  2. वहां जो विकास अवरुद्ध हो रहा है उसके लिए जिम्मेदार कौन है?
  3.  बागबाहरा क्षेत्र में किसान आत्महत्या कर रहे है उसका जिम्मेदार कौन है?
  4. पलायन अपने चरम पर है उसका जिम्मेदार कौन है?
  5. युवा बेरोजगारी में अवैध कामों के प्रति आकर्षित हो रहे है उसका जिम्मेदार कौन है?
  6.  क्या आप जनता को बताने की कृपा करेंगे कि क्या कांग्रेस जनता को 15 लाख रुपये नहीं बांटने दे रही है ?
  7.  क्या कांग्रेस विदेश से काला धन लाने में अडंगा दाल रही है ?
  8.  क्या कांग्रेस ने नीरव मोदी, माल्या, जटिल, ललित मोदी को भगा दिया.?
  9.  क्या कांग्रेस उन्नाव रेप के आरोपी भाजपा विधायक को संरक्षण दे रही है.?
  10.  क्या कांग्रेस कठुआ में 8 साल की आसिफ़ा को न्याय नहीं मिलने दे रही है ?
  11.  क्या कांग्रेस हत्यारे शम्भू रैगर का महिमा-मंडन कर रही है ?
  12.  क्या कांग्रेस जज लोया प्रकरण को दबा रही है ?
  13.  क्या कांग्रेस पेट्रोल डीजल के दाम घटाने नहीं दे रही है?
  14.  क्या कांग्रेस 400 का सिलिंडर 800 में बेच रही है ?
  15.  क्या कांग्रेस हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोज़गार नहीं देने दे रही है ?
  16.  क्या कांग्रेस गौ हत्या करवा रही है ?
  17.  क्या कांग्रेस 560 करोड़ की जगह 1670 करोड़ में राफेल खरीद रही है ?
  18.  क्या कांग्रेस धारा 370 नहीं हटाने दे रही है ?
  19. क्या कांग्रेस 1 के बदले 10 सर नहीं लाने दे रही है ?
  20. क्या कांग्रेस कश्मीर में पत्थरबाजों को छोड़ रही है ?
  21.  क्या कांग्रेस आतंकी बुरहान वाणी के परिवार को 6 लाख की सहायता दे रही है.?
  22. क्या कांग्रेस ने आतंकी मसरत आलम को रिहा कर दिया है.?
  23. क्या कांग्रेस डोकलाम में चीन के एयर बेस बनवा रही है.?
  24. क्या कांग्रेस किसानों पर गोली चलवा रही है और अमीरों के २.४१ लाख करोड़ माफ़ कर रही है.?
  25. क्या कांग्रेस मीडिया को स्तुतिगान नहीं करने दे रही है.?
  26. क्या कांग्रेस के राहुल गाँधी 10 लाख के सूट पहनते हैं ?.
  27. क्या कांग्रेस के राहुल जी और सोनिया जी 4 साल बाद भी इटली नहीं भाग रहे हैं.?
  28. क्या कांग्रेस लेनिन और बाबा साहेब की प्रतिमाएं तोड़ रही है.?
  29. क्या कांग्रेस किसानों को आत्महत्या के लिए उकसा रही है.?
  30. क्या कांग्रेस गोरखपुर के अस्पताल से ऑक्सीजन चुरा लेती है?
  31. क्या कांग्रेस अध्यक्ष का बेटा जय शाह करोड़ों का घोटाला कर के बैठा है और कांग्रेस जांच नहीं होने दे रही है?
  32. क्या कांग्रेस CBSE के पेपर लीक रोकने में नाकाम रही है.?

जनता से माफी मांगनी चाहिए

अंकित बागबाहरा ने भाजपा सांसद और उपस्थित विधायकों से पूछा कि क्या वे जनता को समझाएंगे की कैसे कांग्रेस के 44 सांसद NDA के 330 सांसदों को संसद में काम नही करने दे रहे है.
  • क्या जनता के हित मे सवाल पूछना और सच जानना अपराध है , भाजपा को अपनी करनी और असफलता के लिए सिर्फ और सिर्फ जनता से माफी मांगनी चाहिए और नौटंकी बंद करनी चाहिए.
  • अंकित बागबाहरा ने कहा कि अगर भाजपाई सही में जनहितैषी है और किसानहित,मजदूर हित, बेरोजगार हित में काम करना चाहते है तो मैं भी उस उपवास में भाजपा के दीन-हीन प्रधानमंत्री मोदीजी के साथ बैठुंगा.

ये भी पढ़ें...

Verified by MonsterInsights