Thursday, June 1, 2023
Homeकोमाखानभूपेश बघेल ने कहा रमन सिंह के संकल्प पत्र में 21 सौ...

भूपेश बघेल ने कहा रमन सिंह के संकल्प पत्र में 21 सौ देने का किया था वादा, अभी भी वादे से 350 रुपए पीछे

छत्तीसगढ़। कांगेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि दुख की बात तो यह है कि अपनी वादाखिलाफी के लिए किसानों से माफ़ी मांगने की जगह वे उत्सव मनाने की घोषणा करते फिर रहे हैं??? उन्होंने कहा कि धान के कटोरे में लगातार किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है। पिछले डेढ़ साल में लगभग 1500 किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हुए हैं। और रमन सरकार इन्हीं किसानों की लाशों पर उत्सव मनाने वाली है।

भूपेश ने कहा अत्यंत ही दुखद एवं शर्मनाक!

रमन सिंह ने संकल्प पत्र में किसानों को 2100 रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। अभी भी वे अपने वादे से 350 रुपए पीछे हैं।

भूपेश ने ऐसे किया ट्वीट

यहां पढ़े: http://कांग्रेस ने भूपेश का किया जोरदार स्वागत, पार्टी को मजबूत करने से मिलेगी जीत

ऐसे धान के कटोरा के किसानों को मिला लाभ

रागी में 52.47 तोे धान में 12.90 प्रतिशत वृद्धि

जिंस किस् 2017-18 सत्र के लिए एमएसपी 2018-19 सत्र के लिए अनुमोदित एमएसपी वृद्धि लागत के मुकाबले रिटर्न* (प्रतिशत में)
शुद्ध प्रतिशत
धान सामान्‍य 1550 1750 200 12.90 50.09
ग्रेड ए 1590 1770 180 11.32 51.80
ज्‍वार हाइब्रिड 1700 2430 730 42.94 50.09
मालदंडी 1725 2450 725 42.03 51.33
बाजरा 1425 1950 525 36.84 96.97
रागी 1900 2897 997 52.47 50.01
मक्‍का 1425 1700 275 19.30 50.31
अरहड़(तुअर) 5450 5675 225 4.13 65.36
मूंग 5575 6975 1400 25.11 50.00
उड़द 5400 5600 200 3.70 62.89
मूंगफली 4450 4890 440 9.89 50.00
सूरजमुखी 4100 5388 1288 31.42 50.01
सोयाबीन 3050 3399 349 11.44 50.01
तिल 5300 6249 949 17.91 50.01
नाइजर सीड (काला तिल) 4050 5877 1827 45.11 50.01
कपास मीडियम स्‍टेपल 4020 5150 1130 28.11 50.01
लॉन्‍ग स्‍टेपल 4320 5450 1130 26.16 58.75

क्या है रागी यह भी जान लें

भारत में कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश में रागी का सबसे अधिक उपभोग होता है। इससे मोटी डबल रोटी, डोसा और रोटी बनती है। इस से रागी मुद्दी बनती है जिसके लिये रागी आटे को पानी में उबाला जाता है, जब पानी गाढा हो जाता है तो इसे गोल आकृति कर घी लगा कर साम्भर के साथ खाया जाता है। वियतनाम मे इसे बच्चे के जन्म के समय औरतो को दवा के रूप मे दिया जाता है। इससे मदिरा भी बनती है।

धान की फसल को भी जाने

धान एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है।

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: