Wednesday, June 7, 2023
Homeछत्तीसगढ़CG गले से चेन लूटने वाले बिहार के कोढ़ा गिरोह का पर्दाफाश

CG गले से चेन लूटने वाले बिहार के कोढ़ा गिरोह का पर्दाफाश

छत्तीसगढ़। रायपुर राजधानी सिविल लाइन, तेलीबांधा और देवेंद्र नगर में सरेराह गले से चेन लूटने वाला का कोढ़ा गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चार बिहार कोढ़ा गिरोह के लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन सोने की चेन और दो बाइक जब्त की गई है। आरोपियों ने लूट के लिए बिहार में दो मोटरसाईकिल चुराई। उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाया। उसी बाइक से रायपुर आए।

स्टेशन रोड के होटल में कमरा लेकर ठहरे। चोरी की बाइक से शहर में रेकी की उसके बाद मौका देखकर चेन लूटी। घटना के बाद वे शहर में नहीं रूके और बाइक से भाग निकले। एक के बाद एक तीन वारदातों के बाद Pollice ने उनकी खोजबीन शुरू की। शहर के सभी होटलों और लॉज का रजिस्टर चेक किया। वहीं से लुटेरों का क्लू मिला और Pollice ने बिहार में छापेमारी कर उन्हें दबोचा। आरोपियों ने रायपुर में लूट की तीन घटनाएं करना कबूल किया है। गिरोह ने देश के कई राज्य में 20 से ज्यादा लूटपाट की घटनाएं की हैं।

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इनकी बदलेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा अलर्ट

पुलिस अफसरों ने बताया कि मूलत: बिहार कटिहार निवासी चंदन यादव (36) गिरोह का सरगना है। वह पहले भी जेल जा चुका है। चंदन ने गुड्डू यादव (36), पप्पू यादव (32) और वीरू कुमार के साथ मिलकर गिरोह बनाया। लुटेरों ने कटिहार में दो बाइक चोरी की। उसकी नंबर प्लेट बदली। उसके बाद बाइक से निकले और यूपी, एमपी में चेन स्नेचिंग करते हुए रायपुर पहुंचे।

रायपुर स्टेशन रोड में उन्होंने कमरा किराया पर लिया। वहां रहकर शहर के अलग-अलग इलाकों में रेकी की और तेलीबांधा, सिविल लाइन और देवेंद्र नगर में चेन लूटी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच करते हुए स्टेशन रोड के होटल पहुंची। वहां से आरोपियों के खिलाफ अहम क्लू मिल गया। एक टीम बिहार भेजी गई। आरोपियों को छापा मारकर पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज है, आज तक पकड़े नहीं गए हैं।

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: