कार्यक्रम की तैयारी में जुटे समाज के लोग
महासमुंद। भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा 6 मई को महासमुंद शहर में निकाली जाएगी।
यह आयोजन सर्व ब्राम्हण समाज महासमुंद द्वारा किया जाएगा।
- शोभायात्रा में जिले सहित प्रदेशभर के सामाजिक लोग हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
- शोभायात्रा के पूर्व समाज के युवाओं द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी।
- रविवार 6 मई 2018 को ब्राम्हण समाज द्वारा शौर्य प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- यह शोभायात्रा ब्रम्ह निवास आश्रम रोड महासमुंद से निकलेगी।
- शोभायात्रा के बाद सिटी स्पोट्स क्लब में रात्रिकालीन पलाश शर्मा एवं साथी द्वारा संगीत संध्या का कार्यक्रम होगा।
- सर्व ब्राम्हण समाज के लोगों ने सभी समाज के सभी बच्चे, महिला और पुरूषों को शोभायात्रा में शामिल होने अपील की गई है।
बग्गी में निकाली जाएगी परशुराम की झांकी
- समाज के सदस्यों में जागरुकता लाने के लिए महासमुंद के सर्व ब्राम्हण सभा भ्रमण कार्य किया गया।
- शोभायात्रा पिछले साल की भांति इस साल भी भव्य मनाने की तैयारी की जा रही है।
- शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए सिटी स्पोट्स क्लब लोहिया चौक में समाप्त होगी।
- शोभायात्रा में प्रमुख आकर्षक के लिए जीवंत झांकी भगवान परशुराम के लिए बग्गी तथा शर्मा बंधु भाठापारा द्वारा अपने साज-सज्जा के साथ भजन कीर्तन करेंगे।
- समाज ने निर्णय लिया है कि इस बार शोभायात्रा में पुरूष वर्ग सफेद धोती, कुर्ता या सफेद कुर्ता पैजामा पहन कर आएं।
- इसी तरह महिलाओं से कहा गया है कि लाल या पीला परिधान पहनकर शोभायात्रा में शामिल हो।