रूपानंद साव की रिपोर्ट
पिथौरा। पिथौरा से खैराखुंटा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अभी कुछ ही देर पहले की है।
- जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस भी नहीं पहुंच पाई है। बतादें कि पिथौरा से ट्रैक्टर में छड़ ले जा रहे थे, कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।
- ट्राली के ऊपर बैठे चार लोग में से दो लोगों के ऊपर छड़ गिर गया, जिसमें दोनों दब गए। बताया जाता है कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानिए कहां ले जा रहे थे छड़
- पाटनदादर के गजानंद बेहरा भवन निर्माण कर रहा है, उसी के लिए पिथौरा से छड़ खरीदे और गोपालपुर के रास्ते उबड़-खाबड़ रोड में जा रहे थे।
- बताया गया कि जिस रोड़ से जा रहे थे, वह रोड काफी जर्जर है, जहां आए दिन दुर्घटना घटित होती रहती है।
इनके ऊपर गिरी छड़, घटनास्थल पर ही मौत
- संजय पिता रामू (24) तथा अशोक पिता दशरू (25) दोनों एक ही गांव पाटनदादर के रहने वाले हैं।
- बताया जाता है कि दोनों युवक विवाहित है, जो मजदूरी का कार्य करते हैं।
- पाटनदादर से मंडी धान बेचने गए थे, जहां से किराना सामान के अलावा छड़ लेकर आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
ट्रैक्टर किसका है, अभी पता नहीं चल पाया है।