Wednesday, June 7, 2023
Homeछत्तीसगढ़CG क्रुरता युवती और मासूम की मर्डर, रस्सी बांध मूंह में कपड़ा...

CG क्रुरता युवती और मासूम की मर्डर, रस्सी बांध मूंह में कपड़ा ठूसा हुआ था

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले नैला चौकी क्षेत्र में दिल-दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती और 8 साल के बच्चे की मर्डर कर दी गई है। युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। दोनों के शव एक ही रस्सी से बंधे मिले हैं। उनके मुंह को रस्सी से बांधा गया था। पास में एक खरगोश मरा हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मर्डर कर नाले के किनारे में फेंका गया है।

मुड़पार गांव में सोमवार को मुंडा नाले के पास कुछ लोग गए थे। यहां उन्होंने कंबल में लिपटी हुई लाशें देखीं। जिसके बाद Police को सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

CG एक लाख कमाने का शानदार मौका, ऋण पुस्तिका की जगह पर सुझाएं दूसरा शब्द

Police ने देखा कि अर्धनग्न हालत में लड़की और बच्चे के शव को एक ही रस्सी से बांधा गया था। उन्हें कंबल से ढक दिया गया था। दोनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था। इस पर पुलिस ने दोनों की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस (Police) ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। आस-पास के पुलिस स्टेशनों में दोनों के तस्वीरें भेजी गई हैं। लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं लड़के को रस्सी से खींचा गया है। ऐसे निशान उसके शरीर पर मिले हैं। युवती की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच होगी। जबकि बच्चे की उम्र करीब 8 साल बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: