Friday, June 2, 2023
Homeछत्तीसगढ़CG 47 डिग्री पहुंचा तापमान, धमतरी में रहा हाईटेम्परेचर, शाम को बारिश...

CG 47 डिग्री पहुंचा तापमान, धमतरी में रहा हाईटेम्परेचर, शाम को बारिश संभव, जानें अपने जिले का हाल

रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन के वक्त में हालात सबसे अधिक खराब है। छत्तीसगढ़ में सोमवार को धमतरी जिला सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। इस गर्मी में पहली बार हीट वेव चली है।

धमतरी जिले में ही नहीं बल्कि रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर में भी इसी तरह के स्थिति देखा गया। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी में धमतरी को सबसे गर्म जिला बताया गया है।

छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक गर्म जिले के तापमान

मौसम विभाग IMD से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में धमतरी के बाद सबसे ज्यादा गर्म रायगढ़ जिला रहा यहां तापमान 44.3 डिग्री रहा, इसके बाद जांजगीर जिले में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले में तापान 43.5 डिग्री चला गया, इधर बिलासपुर जिले में भी मौसम का हाल कुछ इसी तरह का रहा यहां 43.4 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। बलौदा बाजार जिला भी बेहद गर्म रहा यहां 43.6 डिग्री तापमान के साथ सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। 43.5 डिग्री टेम्परेचर के साथ महासमुंद में भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। सरगुजा जिले में तापमान 41.8 डिग्री, कोरिया में 41.4 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री और राजधानी रायपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

आज हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है, वहीं कुछ स्थानों में अधंड़ और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। इसका असर प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग में अधिक रहेगा।

ank jyotish: अंक गणित से जानें मंगलवार का लक्की अंक और शुभ रंग

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी

हीट वेव (heat wave) को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतय पेय लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है।

इसके साथ तेज धूप के समय घर से बाहर नहीं निकलने को कहा जा रहा है। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। घर से बाहर निकलने पर कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है और आंखों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करने की बात कही गयी है।

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: