जशपुर। जशपुर जिले में SBI कियोस्क बैंक (SBI Kiosk Bank) के कर्मचारी को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने बेदम पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे बेहोशी के हालत में घर से बाहर फेंक दिया। फिलहाल घायल अम्बिकापुर (Ambikapur) रिफर किया गया है। यह मामला बगीचा थाना के कंडरुजोबला का है। मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर के SBI कियोस्क बैंक (SBI Kiosk Bank) कर्मचारी के साथ खाते में पैसे समायोजन को लेकर कुछ लोगों का विवाद हो गया।
Alert! 80 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, शनिवार से दिखेगा असर, ओडिशा ने 18 तटीय जिले को किया सतर्क
विवाद इतना बढ़ा कि, आधा दर्जन लोगों ने रस्सी से बांधकर लात, घूसों और डंडों से उसकी जमकर की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे बेहोशी के हालत में घर से बाहर फेंक दिया। फिलहाल घायल को अम्बिकापुर (Ambikapur) रिफर किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस (Police) ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
https://www.facebook.com/webmorcha
Ank Jyotish: अंक गणित से जानें शुक्रवार का लक्की अंक और शुभ रंग