Saturday, June 3, 2023
Homeज्योतिष/धर्म/व्रत/त्योहारChanakya Niti: लाइफ में रहना चाहते है खुस तो बातों को रखे...

Chanakya Niti: लाइफ में रहना चाहते है खुस तो बातों को रखे गुप्त,जानिए राज़ !

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति वर्तमान समय में लाखों युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है। चाणक्य नीति में धर्म, अर्थ और कर्तव्य के साथ-साथ जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में Chanakya Niti द्वारा विस्तार से बताया गया है

चाणक्य नीति की इन बातों का रखें ध्यान (Chanakya Niti)
न विश्वसेत्कुमित्रे च मित्रे चापि न विश्वसेत्।

कदाचित्कुपितं मित्रं सर्वं गुह्यं प्रकाशयेत् ।।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य बताते हैं कि कुमित्र पर विश्वास नहीं करना चाहिए, लेकिन मित्र पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह क्रोधित होकर आपकी गुप्त बातों को उजागर कर सकता है। इसलिए अपनी गुप्त बातों को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए और अधिक लोगों के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

मनसा चिन्तितं कार्यं वाचा नैव प्रकाशयेत्।

मन्त्रेण रक्षयेद् गूढं कार्य चापि नियोजयेत् ।।

चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्य बताते हैं कि मन में सोचे हुए कार्य को मुंह से बाहर नहीं निकालना चाहिए। इसे हमेशा मंत्र के समान गुप्त रखकर, उसकी रक्षा करनी चाहिए। साथ ही इस पर काम करते समय अधिक लोगों को इसका पता नहीं होना चाहिए। ऐसे किया गया कार्य ही मनुष्य को सफल बनाती है।

Chanakya Niti: सफल Business Man बनना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान!

बेहतरीन लोगों की संगति (Chanakya Niti)

बेहतरीन लोगों की संगति कहते हैं संगति से गुण होत हैं, संगति से गुण जात,

ऐसे में किसी व्यक्ति की संगति ही उसके जीवन की दशा और दिशा दोनों को तय करता है.

सज्जन और अच्छे लोगों की संगति हमेशा आपको बेहतर इंसान बनाती है

और आपके लिए तरक्की के मार्ग प्रशस्त करती है.

व्यक्ति का जीवन सुखद होता है. ये वह लोग होते हैं

जो आपको कभी गलत रास्ते पर जाने की सलाह नहीं देते और हमेशा बेहतर मार्ग दिखाते हैं

और विपरित परिस्थितियों में भी हमेशा आपके साथ खड़े होते हैं. (Chanakya Niti)

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: