आचार्य चाणक्य को पुरातन इतिहास के महानतम शिक्षकों और विद्वानों में समझा जाता है। चाणक्य नीतियां हमारी जिंदगी को सरल बनाती हैं साथ ही हमें भविष्य में आने वाली कठिनाईंयों से दूर करती है। सदियों पुरानी होने के बाद चाणक्य नीतियां वर्तमान आधुनिक समय में भी प्रासंगिक है। आइए तो जानते है वह क्या टिप्स है जिसे जानकार आप अपने जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं।
इस पांच मुहूर्त में लिया गया कर्ज कभी नहीं चुकता और दिया गया कर्ज कभी नहीं मिलता
चाणक्य नीति के अनुसार गुरु से कभी भी शिक्षा लेने में झिझकना नहीं चाहिए, विद्यार्थी को शिक्षक से सवाल करते समय कभी भी रूकना नहीं चाहिए। जो छात्र शिक्षक के सामने खुलकर सवाल नहीं पूछ पाते हैं उनके पास ज्ञान की कमी रह जाती है। चाणक्य नीति के मुताबिक कोई भी व्यक्ति को भोजन करने में झिझकना नहीं करना चाहिए। व्यक्ति को अपनी भूख को नहीं मारना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार आप जिस राज्य में रह रहे हैं और उस राजा की युद्ध में पराजय हो गई हो।
तो ऐसे राज्य से तत्काल निकल जाना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं, तो असफलता से नहीं डरना चाहिए और न ही उस कार्य को बीच में छोड़ना भागना चाहिए। ईमानदारी से कार्य करने वाले लोगों की हमेशा जीत होती है। चाणक्य के मुताबिक मित्रता हमेशा ही बराबरी के लोगों से रखनी चाहिए, जो व्यक्ति आपके बराबर के नहीं होंगे, उनकी दोस्ती हमेशा पीड़ादायक साबित होती है।
https://www.facebook.com/webmorcha