नई दिल्ली |Gold Price Today : सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 371 रुपये चढ़कर 49230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी 313 रुपये महंगी होकर 62913 रुपये प्रति किलो पर खुली। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 15 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
मेष, मकर, कुंभ और मीन को मिलेंगे लाभ का अवसर, पढ़ें राशिफल
धातु | 15 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 14 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49230 | 48859 | 371 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49033 | 48663 | 400 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45095 | 44755 | 340 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36923 | 36644 | 279 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28800 | 28583 | 217 |
Silver 999 | 62913 Rs/Kg | 62600 Rs/Kg | 313 Rs/Kg |
मेष, मकर, कुंभ और मीन को मिलेंगे लाभ का अवसर, पढ़ें राशिफल
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।