रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मार्केट का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। कुछ दिनों से लगातार सोने-चांदी के भाव में इजाफा हो रहा है। GOLD की कीमतों में 700 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और चांदी 2900 रुपए तक बढ़ गई है। सोने-चांदी में यह तेजी दो दिनों में आई है। रायपुर सराफा मार्केट में 15 दिसंबर को सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 51,000 रुपए और चांदी 65,500 रुपए प्रति किलो रही।
जबकि गुरुवार आज 17 दिसंबर की शाम रायपुर सराफा मार्केट में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 51,700 रुपए और चांदी प्रति किलो 68,400 रुपए प्रति किलो रही। सराफा जानकारों का कहना है कि इस प्रकार से दोनों कीमती धातुओं में तेजी के ही संकेत बने हुए है। बताया जा रहा है कि चांदी की इन दिनों औद्योगिक डिमांड बढ़ गई है और GOLD की भी वायदा बाजार में डिमांड बढ़ गई है। इसके कारण कीमतों में तेजी आ रही है।
यहां पढ़ें: महासमुंद: उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रो.अजय राजा को राज्यपाल ने किया सम्मानित
रिटर्न में आगे है GOLD
रिटर्न के मामले में साल 2020 में GOLD ने शेयर बाजार और FD दोनों को ही पछाड़ दिया है। हालांकि अब धीरे-धीरे शेयर बाजार की स्थिति काफी अच्छी होती जा रही है और शेयर बाजार में बूम आने लगा है। इसके बावजूद निवेश के लिए GOLD पसंदीदा होते जा रहा है।