छत्तीसगढ़ हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की खुदखुशी

webmorcha.com

रायपुर। बीजापुर जिले के थाना परिसर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इससे जवान की मौत हो गई है. गोली चलने की आवाज से थाने में कोहराम  मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना भैरमगढ़ थाना की है.

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सोनू हपका ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. थाना परिसर में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पोलिए जवान ने खुद को शूट किया. घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को फ़ौरन भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है. हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या किन कारणों से की, पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ये भी पढ़ें...

ऑपरेशन चखना’

कोमाखान, बागबाहरा के बाद अब बसना में ‘ऑपरेशन चखना’, पुलिस के हाथ लग रहीं सिर्फ खाली शीशियां और डिस्पोजल, अवैध शराब के असली ठिकानों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही कार्रवाई?

कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की खुदखुशी
[wpr-template id="218"]