Saturday, June 3, 2023
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: लापरवाही की इंतिहा! मृत महिला शमशान घाट में उठ खड़ी हुई...अर्थी...

छत्तीसगढ़: लापरवाही की इंतिहा! मृत महिला शमशान घाट में उठ खड़ी हुई…अर्थी से वापस अस्पताल लाया गया!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट भयावह स्थिति में है। रोजाना मौतों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का फिर एक बड़ा कारनामा सामने आया है, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पीटल, मेकाहारा में सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां डॉक्टर ने एक जीवित बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में जब चिता पर लिटाने पर पल्स चलती मिली तो महिला को चिता से उठाकर अस्पताल लाया गया।

बतादें,  चिता पर चिकित्सक ने चेक किया तो बुजुर्ग महिला जीवित थी जिसे वहां से उठाकर वापस हॉस्पीटल लाया गया। जानकारी के अनुसार, महिला राजधानी रायपुर के कुशालपुर की रहने वाली है, जिनकी उम्र 73 साल है। स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

इस लापरवाही का एक वीडियों वायरल हुआ है। जिसमें IBC 24 से अंशुमन शर्मा ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल में लिखा है…रायपुर: लापरवाही की इंतिहा! राजधानी के सबसे बड़े हॉ स्पिटल मेकाहारा में ज़िंदा महिला को मृत घोषित किया डॉक्टर ने। शमशान घाट में चिता पर लिटाने पर पल्स चलती मिली महिला की। अर्थी से उठाकर वापस अस्पताल लाया गया महिला को।

हमसे जुड़िए

https://twitter.com/home             

https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn

https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks

https://webmorcha.com/

https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/

9617341438, 7879592500,  7804033123

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: