रायपुर। अभी तक की स्थिति में नवंबर के आखिरी दिनों में हल्की ठंड का अहसास हुआ था। इसके बाद वर्तमान में ठंड गायब सी हो गई है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और अन्य कारणों से दिसंबर के पहले पखवाड़े में रात का तापमान औसतन एक-दो बार 15 से 20 डिग्री तक पहुंच रहा है। बताया जा रहा है यह स्थिति 15 दिसंबर तक रहेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 दिसंबर से मौसम खुलने लगेगा और 18 दिसंबर से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी HP चंद्रा के मुताबिक दिसंबर में आमतौर पर बंगाल की खाड़ी में एक-दो बार चक्रवात बन रहे हैं, जिससे नमी छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही है और रात का तापमान बढ़ रहा है। समुद्र से नमी आने पर नमी 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ रही है। आसमान में बादल छाने के कारण जमीन की गर्मी ऊपर नहीं उठ पा रही है। इसलिए सतह गर्म है। मौसम खुलते ही उत्तरी हवा तेजी से तापमान गिराने लगती है और ठंड बढ़ जाती है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर 16 दिसंबर तक रहेगा। 17 से तापमान गिरने लगेगा और 18 से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
यहां पढ़ें: साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज, जानिए इसका कैसे पड़ेगा हमारे जीवन में प्रभाव
टूडे बादल, कल बारिश, परसो से ठंड
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के दक्षिण और उत्तरी हिस्से में बादल छाएंगे। मध्य छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं पर इसका असर रहेगा। मंगलवार को कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। 16 दिसंबर से ठिठुरन शुरू होगी। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात है। दक्षिण अरब सागर केंद्र तथा आसपास एक ऊपरी हवा में चक्रवात है। यहां से एक द्रोणिका बनी है, जो दक्षिण-पश्चिम MP तक है। यह द्रोणिका पूर्व-केंद्र अरब सागर और दक्षिण गुजरात से होकर गुजर रही है। इस कारण से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी मध्य भारत की ओर पहुंच रही है।
[…] छत्तीसगढ़ मौसम : आज बादल, कल बारिश परसो ठ… […]
[…] छत्तीसगढ़ मौसम : आज बादल, कल बारिश परसो ठ… […]