Wednesday, June 7, 2023
Homeछत्तीसगढ़हाई टेम्पेरेचर में पहुंचा छग का तापमान, ऑधी-तूफान के साथ बारिश अलर्ट

हाई टेम्पेरेचर में पहुंचा छग का तापमान, ऑधी-तूफान के साथ बारिश अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार से हाई टेम्पेरेचर में तापमान पहुंचने वाली है। मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शनिवार को रायपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आज भी कई जिलों में शाम रविवार तक बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिले को रहना होगा अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर में लू चलने की संभावना है। इसी तरह 22 मई को कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है। छग में जांजगीर और सक्ती जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा

CG किसानों की बल्ले-बल्ले, इस दिन आएगा धान का पहला बोनस

आज कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश

राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को तपती गर्मी के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। शुक्रवार को बादल छाए रहे। और हवाएं चलने लगी। इसके बाद तेज बारिश भी हुई। हालांकि ये बारिश कुछ ही देर तक हुई। लेकिन थोड़ी ही देर में इसने लोगों को तरबतर कर दिया।

आज शनिवार को मौसम में कुछ इसी तरह रहने का अनुमान लगाया गया है। दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में अंधड़, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए यहां अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

monsoon: छत्तीसगढ़ में इस तारीख होगा मानसून की दस्तक, होगी झमाझम बारिश

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: