Wednesday, June 7, 2023
Homeकोमाखानमुख्यमंत्री भूपेश पहुंचे देवेन्द्र नगर चौक, टी स्टॉल पर ली चाय की...

मुख्यमंत्री भूपेश पहुंचे देवेन्द्र नगर चौक, टी स्टॉल पर ली चाय की चुस्कियां

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद देवेन्द्र नगर चौक पहुंचे। वहां स्थित टी स्टॉल पर उन्होंने चाय की चुस्कियां ली। विधायक कुलदीप जुनेजा भी उनके साथ थे। राज्यसभा संसद पी एल पुनिया और श्रीमती छाया वर्मा, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

http://सोने के गहने नहीं पहनने देता पति, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

मुख्यमंत्री भूपेश शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सद्भावना दौड़ में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित सदभावना दौड़ में शामिल हुए। सद्भावना दौड़ का आयोजन गांधी चौक से राजीव गांधी चौक तक किया गया। सदभावना दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक से झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारम्भ किया। वे स्वयं भी बच्चों के साथ दौड़े। सदभावना दौड़ के राजीव गांधी चौक पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।उन्होंने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को शांति, सदभावना, देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी।  कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम रायपुर द्वारा किया गया।

http://देश के उत्तरी राज्यों में बारिश का कहर, 38 की मौत, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान पर

इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और श्रीमती छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री भूपेश ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज, संचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पर्यावरण अधिनियम श्री राजीव गांधी की देन हैं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी जयंती पर विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय भी उनकी महत्वपूर्ण देन है। आज नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम दुगली में जहां श्री राजीव गांधी लगभग 34 वर्ष पूर्व आए थे, वहां उनकी प्रतिमा का आज अनावरण किया जाएगा।

[wds id=”1″]

हमसे जुड़िए…

https://twitter.com/home

https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn

https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks

https://webmorcha.com/

https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/

9617341438, 7879592500, 8871342716, 7804033123

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: