महासमुंद। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा द्वारा कृषि कॉलेज का दोबारा उद्घाटन करने के आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कृषि कॉलेज के नए भवन का शुभांरभ किया गया है। पूर्व विधायक डॉ चोपड़ा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने उल जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता उनकी इस पुरानी आदत से अच्छे से वाकिफ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दाउलाल चंद्राकर, थनवार यादव, भागीरथी चंद्राकर, संजय शर्मा, अरूण चंद्राकर, नानू भाई, गोविंद साहू, किशन देवांगन आदि ने कहा कि पिछले दिनों जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कलेक्टोरेट के पास कृषि कॉलेज संचालित करने नए भवन व द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभांरभ किया।
http://रवि शास्त्री फिर बने टीम इंडिया के कोच, सीएसी ने किया फैसला
विधायक विनोद चंद्राकर के अथक प्रयास से रायपुर में संचालित कृषि कॉलेज को महासमुंद में संचालित करने का निर्णय लिया गया। बाद इसके कॉलेज संचालन के लिए भवन चयन कर प्रभारी मंत्री लखमा ने इसका शुभांरभ किया। जिला प्रशासन के प्रोटोकाल में भी मंत्री जी के कार्यक्रम में स्पष्ट लिखा है, शासकीय कृषि महाविद्यालय का सत्र प्रारंभ उत्सव दर्ज है न की नवीन कृषि कॉलेज का शुभांरभ महासमुंद में प्रथम सत्र का प्रारंभ किया गया है। जबकि कॉलेज का द्वितीय सत्र है। रायपुर में कृषि कॉलेज संचालित होने से काफी असुविधा हो रही थी। इस वजह से विधायक विनोद चंद्राकर व जिला प्रशासन के प्रयास से कृषि कॉलेज का महासमुंद में संचालन के लिए प्रयास किया गया।
http://राजनाथ बोले- हमारी न्यूक्लियर पॉलिसी ‘No First Use’, भविष्य में क्या होगा ये हालात पर निर्भर
ग्राम कांपा में ही कृषि कॉलेज के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कृषि कालेज का शुभांरभ तो खुद डॉ चोपड़ा के विधायकी कार्यकाल में पूर्व कृषि मंत्री के हाथों आननफानन में कांपा मोटल में कराया गया था। बाद इसके पर्यटन विभाग द्वारा मोटल को खाली करा दिया गया। इसी वजह से कृषि कॉलेज का संचालन रायपुर से हो रहा था। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक डॉ चोपड़ा के आरोप को ओछी मानसिकता का परिचायक बताते हुए कहा कि उदघाटन व भूमिपूजन की भूख किसे है यह क्षेत्र की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में अड़ंगेबाजी करने में पूर्व विधायक डॉ चोपड़ा को महारत हासिल है।
https://webmorcha.com/the-same-college-is-being-re-inaugurated-to-rob-bravado-dr-chopra/
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks