रायगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना राज्य सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न आस्था केन्द्रों का विकास प्राथमिकता के साथ किया गया है।
बाबा गुरुघासीदास की जन्म स्थली और कर्म स्थली गिरौदपुरी में लगभग 90 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य कराए गए हैं।
सभी वर्गो के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी जिला पुनर्गठन होगा, सारंगढ़ प्राथमिकता में रहेगा।
डॉ. सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में आयोजित आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
सौ बिस्तर अस्पताल की घोषणा की
उन्होंने सारंगढ़ में सौ बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सारंगढ़ में लगभग 108.80 करोड़ रुपए की लागत से 38 निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उन्होंने इनमें से लगभग 100.98 करोड़ रुपए की लागत से 21 नए स्वीकृत कार्यो का शिलान्यास और 7.81 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हो चुके 17 कार्यो का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने आम सभा में 26 हजार 443 परिवारों को आबादी पट्टा और 30 हजार 711 हितग्राहियों को 40.36 लाख की राशि की सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ जिले में 58 हजार किसानों को 96 करोड़ 49 लाख का धान बोनस दिया जा रहा है, जिनमें सारंगढ़ क्षेत्र के 20 हजार किसानों को 33 करोड़ 23 लाख रूपए का धान बोनस दिया जा रहा है।
सामग्री और सहायता राशि वितरित
यहां पढ़िए: पाटसेंंद्री में किसानों को दी गई…
मुख्यमंत्री ने आम सभा में डेढ़ हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन, डेढ़ हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृति पत्र, श्रम विभाग की योजनाओं में 800 श्रमिकों को साइकिल और उपकरणों का भी वितरण किया।
इसके अलावा उन्होंने मत्स्य पालको को जाल, आईस बाक्स, दो सौ पशु पालकों को चाराबीज, 75 फड़मुंशियों को साइकिल, 30 तेन्दूपत्ता संग्रहकों को पारिश्रमिक और संग्राहकों के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में सामग्री और सहायता राशि वितरित की।