Tuesday, June 6, 2023
HomeUncategorizedसीएम रमन सिंह बोले: राजनांदगांव की जनता से जो मान-सम्मान और आशीर्वाद...

सीएम रमन सिंह बोले: राजनांदगांव की जनता से जो मान-सम्मान और आशीर्वाद मिला, जीवन भर सेवा करूं तो भी कम

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विकास यात्रा के दौरान राजनांदगांव की विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता से इतना मान-सम्मान और प्रेम मिला कि जीवन भर सेवा करूँगा, तो भी कम है। उन्होंने 14 सालों में राजनांदगांव में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी जनता को दी।

  • डॉ. सिंह ने सभा में राजनांदगांव के दो सौ तालाबों के गहरीकरण की घोषणा की। यह कार्य सीएसआर से कार्य कराये जाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में मेडिकल कॉलेज हास्पिटल की स्थापना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, दिग्विजय स्टेडियम, बड़ी सिंचाई परियोजनाएं जैसे बड़े कामों से अधोसरंचना के क्षेत्र में ठोस काम हुआ है।
  • इस बार सूखा पड़ा, लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के चलते किसानों को बड़ी राहत मिली। अकेले राजनांदगांव जिले में खरीफ में प्रभावित किसानों को 4 सौ करोड़ रुपए बीमा राशि का भुगतान किया गया।

महिलाओं को मिला गैस चूल्हा

  • जिले में 35 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक लाख 30 हजार महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर दिए गए।
  • लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव इन योजनाओं से आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव में हजारों हितग्राहियों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ आज विकास यात्रा के दौरान दिया गया है।
  • श्रम विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से श्रमिकों की स्थिति बेहतर हो रही है।
    लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विकास यात्रा के दौरान जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
  • उन्होंने कहा कि 14 वर्षों में राजनांदगांव में काफी विकास कार्य हुए हैं। चाहे कृषि का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना हो। हर योजना में प्रभावी काम हो रहा है इससे जिले में विकास की गति तेज हुई है।
  • इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत, राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव एवं अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नालाजी से सभी को जोड़ने के लिए स्काई योजना के अंतर्गत पचास लाख मोबाइल बांटे जाएंगे।
  • उनके द्वारा यह कहे जाने पर सभा में उपस्थित लोगों ने अपने मोबाइल से रोशनी कर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर साहित्यिक विभूतियों को भी याद किया।
  • उन्होंने कहा कि मुक्तिबोध, बख्शी और बलदेव प्रसाद मिश्र जैसी हस्तियों ने राजनांदगांव को संस्कारधानी बनाया।
  • यह संस्कारधानी निरंतर विकास कर रही है यह देख कर अच्छा लगता है।
  • मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित आमसभा में 329 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: