रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 नवंबर को नुआपाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। इस उपचुनाव में भाजपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।
नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है। यहां भाजपा से जय ढोलकिया, बीजेडी से स्नेहंगिनी छुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, अन्य प्रमुख दलों से रमाकांत हाटी (समाजवादी पार्टी), हेमंत तांडी (बहुजन मुक्ति पार्टी) और शुकाधर डड़सेना (ओडिशा जनता दल) भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
गुजरात के इनवेस्टर कनेक्ट में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में आयोजित इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री 10 नवंबर को गुजरात पहुंचेंगे और 11 नवंबर को होने वाले इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में गुजरात के कई बड़े उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे, ताकि छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जा सके।
नुआपाड़ा उपचुनाव 2025: महिला और आदिवासी वोटर बनेंगे जीत-हार के निर्णायक कारक






















