महासमुंद। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिले में उपलब्ध वृहद्, मध्यम एवं लघु जलाशयों से जल उपलब्धता के आधार पर रबी सिंचाई के लिए जनवरी 2021 के प्रथम सप्ताह में जल प्रदाय करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर गोयल ने रबी सीजन में धान फसल के बदलें गेहूॅ, दलहन, तिलहन, मक्का, उड़द, मूंग, मूंगफली सहित अन्य फसलें लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
http://रायपुर: सेंट्रल GST ने 3 कंपनियों की 51 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी, 2 गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि जलाशयों के उपलब्ध जल से धान के बदले में अन्य फसलें लगाने से अधिक रकबें में फसलों की सिंचाईं किया जा सकता है। इस अवसर पर महासमुंद विधायक प्रतिनिधि अरूण चन्द्राकर, महासमुंद के जनपद पंचायत सदस्य रमाकांत धु्रव, जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता जे.के. चन्द्राकर, कृषि विभाग के उप संचालक एस.आर. डोंगरें सहित जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत एक वृहद कोडार जलाशय परियोजना, एक मध्यम केशवा जलाशय योजना तथा एक अंतर्राज्यीय परियोजना, मध्यम अपर जोक नहर परियोजना तथा 123 लघु सिंचाईं योजनाएं निर्मित है।
हमसे जुड़िए…
https://twitter.com/home
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks
https://webmorcha.com/
https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/
9617341438, 7879592500, 7804033123
कलेक्टर गोयल ने किसानों को रबी सीजन में धान के बदलें अन्य फसल लेने पर दिया जोर
- Advertisment -


