रायपुर। महाराष्ट्र में बने चक्रवात का असर सोमवार को छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। रायपुर राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ीं। मंगलवार व बुधवार को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर के बाद मौसम खुलने की संभावना है। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी और एक बार ठिठुरन का मजा ले पाएंगे। प्रदेश में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान सामान्य से 4 अधिक 19 डिग्री रहा। प्रदेश के अनेक जिलों में बादल छाने के कारण बिलासपुर व सरगुजा संभाग में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी देखी गई।
यहां पढ़ें: राशिफल: मेष, वृष जोखिम से बचें, कन्या, तुला और मीन के आंनदभरा समय
मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सोमवार जैसा रहने के संकेत मिले हैं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आएगी। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी HP चंद्रा के अनुसार, 16 दिसंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 17 दिसंबर से प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आने के कारण से मौसम साफ होगा। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बढ़ रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी हवा की रफ्तार तेज है। इसलिए अगले दो दिन तक घने कोहरे की संभावना नहीं है। लेकिन, 17 या 18 दिसंबर के बाद हवाओं की रफ्तार कम आएगी। इससे कोहरा घना हो जाएगा। इससे दिन का तापमान भी गिरने लगेगा।
[…] […]
[…] […]