बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अनूठा कार्यक्रम
महासमुंद।
- बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया।
- विकास नाम की चिड़िया को ढूंढने बागबाहरा पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा है।
- बागबाहरा में विभिन्न जगहों पर गुमशुदा की तलाश के पोस्टर भी चिपकाए।
-
विकास किस चिड़िया का नाम ! यहां पढ़े… भाजपाईयों का उपवास अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश: अंकित
- ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कांग्रेस के नेताओं से पूछे कि विकास किस चिड़िया का नाम है।
- यह बेहद ही आश्चर्य एवं दुख की बात है कि 15 वर्षों तक प्रदेश में सरकार चलाने के बाद भी मुख्यमंत्री रमन सिंह को विकास नाम की चिड़िया का पता पूछने के लिए विपक्ष में बैठी कांग्रेस की सहायता लेनी पड़ रही है।
- रमन सिंह ने कांग्रेस के ज़िम्मे एक बेहद कठिन काम सौंप दिया है।
- क्योंकि विकास नाम की चिड़िया का पता लगाना छत्तीसगढ़ में लगभग असंभव है।
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रस्ताव रखा है कि वे रमन सिंह के साथ सड़क मार्ग से यात्रा कर विकास नाम की चिड़िया की तलाश करेंगे।
- लेकिन रमन सिंह ने विकास की बातों को दरकिनार कर चश्मे का नंबर पूछ लिया।
दुर्भाग्य की बात है कि जब प्रदेश की जनता विकास की बात कर रही है तो मुख्यमंत्री व्यक्तिगत हुए जा रहे हैं। -
15 वर्षों में रमन सरकार हर फ्रंट पर रही विफल
- बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित बागबाहरा का कहना है कि रमन सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ देश का देश का सबसे गरीब राज्य बन गया है।
- छत्तीसगढ़ की 18 फीसदी आबादी झुग्गी झोपडी में रहने को मजबूर है।
- पिछले कुछ सालों में सैकड़ों किसानों को आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ा।
प्रदेश में 27 हजार महिलाएं लापता हैं और राज्य में हर दिन 6 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना होती है। -
44 लाख युवा है बेरोजगार http://यहां पढ़े…
- एक रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य 21 राज्यों की सूची में 20वें स्थान पर है।
- शिक्षा के मामले में 21 राज्यों की सूची में 18वें स्थान पर है।
- प्रदेश में लगभग 54 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।
- 3000 सरकारी स्कूलों को सरकार ने बंद कर दिया।
- करीब 44 लाख युवा बेरोजगार हैं।
भ्रष्टाचार मामले में भी छत्तीसगढ़ नम्बर एक राज्य है तो वहीं भ्रष्टाचार के मामले की जांच न करने में भी छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। - उन्होंने कहा कि सेवन स्टार भाजपा कार्यालय, मंत्रियों की संपत्ति में बेहिसाब वृद्धि, भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों का बढ़ता साइज को विकास मानते है तो अलग बात है।
-
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
- कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित बागबाहरा समेत पूर्व जनपद अध्यक्ष बसंता ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बघेल, चंद्रहास साहू, विष्णु महानंद, मनोहर पटेल, कोमल महानंद, ताम्रध्वज बघेल, बीआर मांझी, आशाराम बांदे, देवेश साहू, प्रेम दुबे, करीम हुसैन, चेतन साहू, शिवकुमार साहू आदि मौजूद थे।