Tuesday, May 30, 2023
Homeकोमाखानगायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में संभाषण, संगीत, वादन एवं कर्मकांड प्रशिक्षण 28 अगस्त...

गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में संभाषण, संगीत, वादन एवं कर्मकांड प्रशिक्षण 28 अगस्त से

महासमुंद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के आयोजन में लोक सेवी कार्यकर्ता निर्माण, कार्यकर्ताओं में उत्कृष्ट चिंतन आदर्शवादी दृष्टिकोण एवं लोक सेवा में सृजनात्मक  सतप्रवृत्तियों के व्यापक प्रसार के लिए राष्ट्र निर्माण की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में 28 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक  आयोजित है जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त शिविर में संभाषण कला, संगीत कला, वादन कला,कर्मकांड, ध्यान साधना, उपासना, प्रज्ञा गीत गायन, योग, सरल गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ की विधि मंत्रोच्चार, युग संस्कार पद्धति एवं जीवन उपयोगी बातें सिखाई जाएंगी।

http://छग की बेटी प्रियंका बिस्सा राष्ट्रपति से होंगी सम्मानित, 24 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान

यह शिविर पूर्णता निशुल्क तथा आवासीय है जिसमें किसी भी आयु वर्ग के सेवाभावी युवक युवतियां शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।शिविर हेतु पंजीयन प्रारंभ हो चुका है उपरोक्त शिविर में भाग लेने के लिए स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद जिले के अन्य शक्तिपीठों, प्रज्ञा पीठ, प्रज्ञा मंडल, युवा मंडल से 97539 50200, 97531 65258, 9300 584 675, 9926 6458 66, 9617 344 711, 9826 988 181, 9754 9237 27, 7000676709, 9669368616 इन नंबरों पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है।

http://भारत में लॉन्च हुई Kia Seltos की SUV, जानिए कीमत और फीचर्स

[wds id=”1″]

हमसे जुड़िए…

https://twitter.com/home

https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn

https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks

https://webmorcha.com/

https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/

9617341438, 7879592500, 8871342716, 7804033123

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: