NGT उल्लंघन की खबर के बाद बवाल: उप संचालक कृषि की पत्रकार से फोन पर आपत्तिजनक बातचीत, ऑडियो webmorcha के पास सुरक्षित

प्रेस स्वतंत्रता और आचरण पर उठे सवाल

महासमुंद। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के नियमों के उल्लंघन से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद महासमुंद जिला कृषि विभाग विवादों में घिर गया है। कृषि विभाग कार्यालय परिसर में कूड़ा जलाए जाने की खबर webmorcha.com पर प्रकाशित होने के बाद उप संचालक कृषि फागुराम कश्यप द्वारा webmorcha के पत्रकार से फोन पर की गई बातचीत अब चर्चा का विषय बन गई है।

webmorcha.com के पत्रकार एवं वेबसाइट संचालक के अनुसार, खबर प्रकाशित होने के बाद उप संचालक कृषि की ओर से मिस कॉल प्राप्त हुई, जिस पर रात करीब 8 बजकर 30 मिनट  के समय रिटर्न कॉल किया गया। बातचीत के दौरान जब NGT उल्लंघन से जुड़े सवाल दोहराए गए, तो अधिकारी द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित, आपत्तिजनक और दबाव बनाने वाली भाषा का प्रयोग किया गया।

इस खबर से गुस्साएं अफसरNGT नियमों की खुलेआम अनदेखी: महासमुंद कृषि विभाग कार्यालय परिसर में कूड़ा जलाने का वीडियो वायरल

ऑडियो रिकॉर्डिंग webmorcha के पास सुरक्षित

इस पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग webmorcha.com के पास सुरक्षित है, जो पत्रकार द्वारा स्वयं के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की गई है। बातचीत में अधिकारी द्वारा नियमों, कचरे के निपटान और देर रात फोन किए जाने को लेकर दी गई दलीलों के साथ-साथ कथित रूप से पत्रकारिता पर सवाल उठाने वाले बयान भी शामिल हैं।

यहां सुने बातचीत का ऑडियो

प्रेस स्वतंत्रता और आचरण पर उठे सवाल

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या किसी सरकारी अधिकारी द्वारा खबर प्रकाशित होने पर इस तरह का व्यवहार उचित है? पत्रकार संगठनों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि यह मामला केवल NGT उल्लंघन तक सीमित नहीं, बल्कि सरकारी अधिकारियों के आचरण और प्रेस की स्वतंत्रता से भी जुड़ा है।

विभागीय प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल उप संचालक कृषि फागुराम कश्यप या कृषि विभाग की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। webmorcha.com की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर उपलब्ध है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

ये भी पढ़ें...

[wpr-template id="218"]