दिल्ली के बाद छत्तीसगढ़ में आप ने दी दस्तक

रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 मार्च को छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करने पहुंच रहे हैं। बतादें कि यहां पहले ही भाजपा, कांग्रेस और जनता कांग्रेस के बीच त्रिकोणी मुकाबला देखा जा रहा है। लेकिन जिस तरह आम आदमी पार्टी के कार्यकता गांव-गांव पहुंचकर सदस्य बना रहे हैं और लगातार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इससे अभी तक अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि छत्तीसगढ़ अगामी विधानसभा चुनाव त्रिकोणी होगा या फिर चार पार्टी के बीच होगा।
सांइस कॉलेज मैदान में होगा सम्मेलन
11 मार्च को सांइस कॉलेज मैदान रायपुर में दोपहर 2 बजे सम्मेलन होगा। जिसमें आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भुपेंद्र चंद्राकर ने बताया कि भ्रष्ट्राचार मुक्त करने की दिशा में पार्टी काम कर रही है। आज भ्रष्ट्राचार के कारण महिला, पुरूष, युवा व्यपारी, मजदूर, किसान एवं विभिन्न संगठन से जुड़े लोग परेशान हैं।

Leave a Comment

हार्दिक पांड्या पर कमेंट करके बुरा फंसा पाकिस्तान का ये दिग्गज Virat Kohli के इस टैलेंट की फैन हैं पत्नी Anushka Sharma Aquarius Horoscope Today, March 28, 2023 predicts avoiding travel plans Sagittarius Horoscope Today, March 28, 2023 predicts setting your priorities Leo Horoscope Today, March 28, 2023 predicts changes in love life
%d bloggers like this: