दिन की शुरुआत आपको पूरे दिनभर तंदूरस्त रखता है। कई बार दिन की शुरुआत किसी कारण से भी मूड खराब होने पर पूरा दिन बिगड़ जाता है। हर बार ऐसा नहीं होता है कि किसी व्यक्ति की वजह से मूड खराब होता है बल्कि खाने की चीज से भी मूड खराब हो सकता है। यदि आपका मूड भी जल्दी खराब होता है तो सुबह-सुबह कुछ चीजों का सेवन करने से जरूर बचना चाहिए।
आइए जानते हैं आपको क्या नहीं खाना चाहिए
खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 5 चीज: अक्सर लोगों के सुबह की शुरूआत एक कप चाय या कॉफी से होती है। लेकिन खाली पेट चाय या कॉफी पीने से आपको एसिडिटी भी हो सकती है। जिससे पेट दुखना, सीने में दर्द होना जैसी समस्या हो सकती है। यदि आप सुबह जब भी चाय पीएं तो ब्रेड या बिस्किट का सेवन जरूर करें।
सेब – सेब में विटामिन,ए, बी,एंटीऑक्सीडेंट भरपूर तादाद में मौजूद होते हैं। लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाना नुकसानदायक होता है।
सलाद – सलाद सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन, और खाना भी चाहिए। लेकिन खाली पेट सलाद का सेवन करने से गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। किसी को हार्टबर्न की समस्या भी हो सकती है।
अमरूद– अमरूद का सेवन सेहत के लिहाज से काफी अच्छा होता है लेकिन इसका भूलकर भी खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां, खाली पेट सेवन करने से आपको पेट दर्द की समस्या होने लगती है।
टमाटर- टमाटर का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। जिससे आपको सीने में जलन या एसिडिटी हो सकती है।