रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिलने वाला आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ा कर 27 प्रतिशत करने का ऐतिहासिक घोषणा किया गया है। जिसे लेकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय साव ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में बहुसंख्यक पिछड़े वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं समस्त मंत्री मंडल का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा है, कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी वर्गों के हित का ख्याल रखते हुए जन-हित में लगातार फैसला कर रहे हैं।
यहां पढ़ें : http://हनीफ के मौत पर उकसाने का लगा आरोप, अमरजीत, नितिन और निक्की के खिलाफ FIR
छतीसगढ़ में आधी से अधिक आबादी पिछड़ा वर्ग की है, यह भी देखा जा रहा है कि पूर्व में 15 साल से प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बढ़ाने को लेकर लगातार विभिन्न माध्यमों से मांग की जाती रही है, लेकिन मांग पूरी नही की गई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार आते ही 6 महीने के अंदर बहुसंख्यक पिछड़ा वर्ग आरक्षण बढ़ गया, जिसके लिए पुनः हम मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं।
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैंने प्रदेश के विकास एवं जन-जीवन उत्थान के लिए आपके द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए निम्न महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं-
1. अनुसूचित जनजाति को 32%, अनुसूचित जाति को 13%, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण
2. 'लेमरू एलिफेंट रिजर्व' की घोषणा pic.twitter.com/pA6QT0FfSW
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 15, 2019
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks