Wednesday, June 7, 2023
Homeदेश/विदेशPM मोदी पर खरगे से पहले भी ये कांग्रेसी कर चुके हैं...

PM मोदी पर खरगे से पहले भी ये कांग्रेसी कर चुके हैं भद्दी बातें, देखें लंबी लिस्ट

मल्लिकार्जुन खरगे ने कोई पहली बार नहीं PM मोदी के अपमान में शब्द कहे हैं। इससे पहले वह उन्हें 10 सिर वाला रावण तक कह डाला था। खरगे ही नहीं कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने पिछले कुछ सालों में मोदी के बारे में कई बार आपत्तिजनक शब्द कहे हैं।

​खरगे ने पीएम मोदी को बताया जहरीला सांप और रावण

webmorcha

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को PM मोदी की तुलना जहरीले सांप से कर दी। बाद में सफाई भी दी। इससे पहले वह उन्हें 10 सिर वाला रावण भी बता चुके हैं।

​उदित राज ने कहा था- मोदी तेरी कब्र खुदेगी

webmorcha

भाजपा से कांग्रेस में आए उदित राज ने PM मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा था कि पीएम मोदी तेरी कब्र खुदेगी। बाद में उन्होंने इसपर सफाई भी दी थी।

​पवन खेड़ा ने मोदी के पिता पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

webmorcha

पवन खेड़ा ने हाल ही में PM मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा था। इसके पहले भी खेड़ा मोदी की तुलना आतंकी ओसमा, मसूद अजहर तक से कर दी थी।

​मधुसूदन मिस्त्री ने कहा-  औकात दिखा देंगे

webmorcha

साल 2022 में गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की जुबान फिसल गई। उन्होंने पार्टी घोषणापत्र के दौरान मोदी को उनकी औकात दिखा देने की बात कही थी।

​नाना पटोले की फिसली जुबान कही थी ये बात

webmorcha

महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने 4 फरवरी 2022 को पीएम मोदी के बारे में कहा था कि वह मोदी को मार भी सकते हैं और गाली भी दे सकते हैं।

​प्रियंका गांधी ने बताया था कायर

webmorcha

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस साल राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई पर नाराज होकर पीएम मोदी को कायर कहा था। इससे पहले 9 मई 2019 को भी उन्होंने पीएम को कायर बताया था। इसी साल उन्होंने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से भी की थी।

​राहुल ने बताया था भोंपू और जेबकतरा

webmorcha

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने PM मोदी को साल 2019 में भोंपू और जेबकतरा तक कह डाला था। इससे पहले उन्होंने मोदी को चौकीदार चोर है भी कहा था।

​अधीर रंजन ने कहा था- देश मोदी-शाह के बाप का नहीं

webmorcha

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने 16 जनवरी 2020 को कहा था कि यह देश मोदी-शाह के बाप का नहीं।

सुरजेवाला ने बताया था सबसे क्रूर प्रधानमंत्री

webmorcha

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने 22 दिसंबर 2020 को PM मोदी को सबसे क्रूर प्रधानमंत्री बताया था। इससे पहले उन्होंने इसी साल उन्हें बंदर तक कह दिया था।

​अय्यर ने नीच और कातिल तक कह दिया थाwebmorcha

कांग्रेस के वरिष्ठ और विवादित नेता मणिशंकर अय्यर ने 14 जनवरी 2022 और साल 2013 में पीएम मोदी को कातिल और नीच कह दिया था।

​राज बब्बर ने मोदी की मां को लेकर दिया था बयान

webmorcha

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने पीएम मोदी की दिवंगत मां के बारे में विवादित बयान दिया था। उन्होंने 22 नवंबर 2018 में कहा था कि डॉलर की तुलना में रुपया इतना गिर गया है जो मोदी की मां की उम्र तक पहुंचने लगा है।

​सुशील कुमार शिंदे ने कहा था-  हिटलर और तानाशाह

webmorcha

10 जनवरी 2019 को पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने PM मोदी को हिटलर और तानाशाह बताया था।

​संजय निरुपम ने कहा था- औरंगजेब का अवतार

webmorcha

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने 7 मई 2019 को PM मोदी को औरंगजेब का अवतार बताया था।

​सिद्धू ने बताया था- काला अंग्रेज

webmorcha

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इंदौर में एक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बोलते हुए पीएम मोदी को काला अंग्रेज कह डाला था।

​दिग्विजय सिंह ने की थी जनरल डायर से तुलना

webmorcha

मध्य प्रदेश के पूर्व CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 18 दिसंबर 2019 को पीएम मोदी की तुलना जनरल डायर से की थी।

तरुण गोगोई ने कहा था- हिंदू जिन्ना

webmorcha

असम के पूर्व CM और दिवंगत नेता तरुण गोगोई ने 7 जनवरी 2020 को पीएम मोदी को हिंदू जिन्ना कह डाला था।

​कमलनाथ ने PM के पिता और दादा पर की थी अभद्र टिप्पणी

webmorcha

मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने साल 2020 में PM मोदी के पिता और दादा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम के रिश्तेदार तो छोड़िए पिता और दादा ने भी स्वतंत्रता संग्रम में भाग नहीं लिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़ेबोल, बोलें जहरीले सांप की तरह PM मोदी, अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे!

​गौरव वल्लभ ने बताया था रंगा

webmorcha

एक चैनल पर बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने PM मोदी और अमित शाह को रंगा-बिल्ला कह डाला था।

​MP कांग्रेस के इस नेता ने की थी राक्षस के तुलना

webmorcha

एमपी कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार ने 14 दिसंबर 2021 को PM मोदी की तुलना राक्षस से कर दी थी।

​शेख हुसैन ने दी थी कुत्ते की मौत मारने की धमकी

webmorcha

महाराष्ट कांग्रेस के नेता 13 जून 2022 को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान PM मोदी को धमकी दी थी। कहा था- मोदी कुत्ते की मौत मारेंगे।

​सुबोधकांत सहाय ने कहा- हिटलर  की मौत मरेगा

webmorcha

झारखंड कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय ने 12 जून 2022को पीएम मोदी के बारे में कहा था कि वह हिटलर की मौत मरेंगे।

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: