मध्यप्रदेश
बुंदेली के किसानों को मिला जैविक कृषि प्रशिक्षण
बुंदेली।
- धनवंतरी किसान मंच छग द्वारा ग्राम पंचायत बुंदेली में जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- साथ ही भूमि खेत सुधार अभियान में किसानों को रायपुर से पहुंचे कंपनी के हेल्थ एडवाइजर अनिल भांडगे ने खेती के लिए आरपीएस 76 आर्गनाइज रेजुवेंटर आफ प्लांट्स सोइल के उपयोग करने की सोलह दी।
- उन्होंने बताया इसमें 100% आर्गेनिक है।
- जमीन एवं फसलों के लिए वरदान है। आरपीएस का उपयोग सभी फसलों में किया जाता है।
- धान, गेंहू, मक्का, गन्ना और सब्जी के लिए उपयोग किया जा सकता है।
- इसका उपयोग खेत बनाते समय करना बहुत उपयोगी है। रोपा लगाने से पूर्व अथवा मताई के साथ उपयोग करना, बोआई के बाद भी डाला जा सकता है।
- एक लीटर पानी में दो मिली आरपीएस 76 ड्रिप एवं स्प्रे करना है। कई बीमारियों से निपटने की भी जानकारी दी गई।
- इस कार्यक्रम में उपसरपंच पूनम मानिकपुरी, कृषक शंकर दीवान, टेकलाल डडसेना, धनीराम डडसेना, गनपत निषाद, मोहन बरिहा, अभिमन्यु सिन्हा, डोमन तांडी, दीनदयाल दीवान, तुलसी सिन्हा, तेजकुमार सिन्हा एवं कंपनी के कर्मचारि उपस्तिथ थे।