मुंबई | Social Media के दौर में कुछ ऐसे नायाब कलाकार भी लोगों को मिले हैं, जो किसी मौके के मोहताज नहीं रहे और अपने ही दम पर पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। इनमें ही एक नाम पंजाबी सिंगर काका का भी शुमार किया जाता है। Youtube पर 2019 में अपना एक गाना सूरमा उन्होंने शेयर किया था। इस गाने को अपार लोकप्रियता मिली थी और तब से अब तक काका लगातार छाए हुए हैं। लिबास, तीजी सीट, धूर पेंडी, तेन्नू नी खबरां जैसे कई गानों के चलते काका पंजाबी म्यूजिक में नए स्टार के तौर पर उभरे हैं। महज एक साल के अंदर काका की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी है कि उनके ज्यादातर गानों के व्यूज करोड़ों में हैं।
मजदूरी करते हैं पिता और बेटा बना Singing star, पढें- Hit हो रहे पंजाबी गायक काका की कहानी
- Advertisment -


