वृश्चिक राशि के लिए 2023 नौकरी पेशा जातकों  के लिए रहेगा शानदार

Scorpio Horoscope 2023 इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस कारण से वृश्चिक राशि के जातकों के मुख पर तेज होता है। ये लोग थोड़े उग्र स्वभाव के होते हैं।इनके अंदर साहस की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा खोजबीन करने वाला होता है। Scorpio Horoscope 2023 हर बात की तह तक जाना इनका स्वभाव होता है। वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से जिद्दी और तुरंत गुस्सा करने वाले होते हैं। यह  भरोसेमंद दोस्त और वफादार जीवनसाथी साबित होते हैं। वृश्चिक राशि वाले पूरी ऊर्जा, आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना काम करते हैं।

करियर

वर्ष के शुरुआत से ही महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने से पहले विचार करना आवश्यक होगा। Scorpio Horoscope 2023 17 जनवरी के बाद शनि की ढैया प्रारंभ हो रही है वैसे या परेशान करने वाली नहीं रहेगी फिर भी निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए। Scorpio Horoscope 2023 देवगुरु बृहस्पति पूरे वर्ष आपके लिए सहायक रहेंगे। पहले तो अप्रैल तक आपके पंचम भाव में और उसके बाद छठे भाव में देव गुरु बृहस्पति का गोचर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता प्रदान करेगा। नौकरी पेशा जातकों  के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है सफल होंगे।

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरुआत से शनि का गोचर चौथे घर में होने से कुछ समस्याएं रहेंगी। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है उनका विशेष ध्यान रखें। Scorpio Horoscope 2023 अगर कोई महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए टाल दें। संतान से संबंधित चिंताएं इस वर्ष दूर होंगी अगर उनकी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। कुछ जाने अनजाने शत्रु आपको परेशान करते रहेंगे अप्रैल के बाद इसमें भी राहत मिलेगी।

साल का अंतिम Friday जानिए कैसा बीतेगा दिन, इन जातकों के लिए रहेगा शानदार

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के नजरिए यह वर्ष राहु और केतु के गोचर के कारण स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। शनि की ढैया भी मानसिक रूप से आपको वर्ष के प्रारंभ से ही कुछ परेशान करती रहेगी। Scorpio Horoscope 2023 अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति का गोचर छठे भाव में होने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इस वर्ष उदर रोग से संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं इसलिए खान-पान में विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही निरंतर योगा  करते रहें जिससे कोई परेशानी बड़ा रूप ना लें।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में या वर्ष बेहतर साबित होने वाला है पूर्व में किए गए निवेश का फायदा इस वर्ष आपको मिलेगा। Scorpio Horoscope 2023 अगर कोई प्रॉपर्टी या मकान खरीदने का सोच रहे हैं तो स्वराशि के शनि आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। इस साल अचल संपत्ति में वृद्धि के योग दिखाई देते हैं और आमदनी का स्तर भी बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं किंतु कहीं पर भी नया निवेश सोच समझकर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला राशि के लिए 2023 में शनि की ढैय्या से मिलेगी छूटकारा

परीक्षा-प्रतियोगिता

शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्रों के लिए अच्छा वर्ष साबित होगा। अगर किसी बड़े संस्थान में दाखिले का मन बना रहे हैं तो अप्रैल के पूर्व आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। Scorpio Horoscope 2023 शनि की ढैया कुछ मानसिक रूप से एकाग्रता में कमी लाएगी किंतु देवगुरु बृहस्पति इस स्थिति को संभाले रहेंगे। आपको अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी और अनावश्यक कार्यों में समय कम बिताने की सलाह दी जाती है।

उपाय

Scorpio Horoscope 2023 वर्ष के शुरुआत श्री हनुमान जी के पूजा दर्शन से करें और मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ वर्ष भर करते हैं , शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे में जलाएं।

 

हार्दिक पांड्या पर कमेंट करके बुरा फंसा पाकिस्तान का ये दिग्गज Virat Kohli के इस टैलेंट की फैन हैं पत्नी Anushka Sharma Aquarius Horoscope Today, March 28, 2023 predicts avoiding travel plans Sagittarius Horoscope Today, March 28, 2023 predicts setting your priorities Leo Horoscope Today, March 28, 2023 predicts changes in love life
%d bloggers like this: