छत्तीसगढ़। इस साल के मानसून में यह दूसरी बार है कि मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि पहले किए अनुमान फेल साबित हुआ है। 12 जुलाई को जारी सूचना में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। 13 जुलाई की सुबह धीमी गति से बारिश शुरू हुई है। लोगों को इस बार उम्मीद है कि मौसम विभाग इस बार सही साबित हो। हालांकि 48 घंटे में 12 घंटे गुजर गए हैं अब तक तेज बारिश नहीं हुई है।
प्रशासन ने जारी किया चेतावनी
बतादें कि 12 जुलाई को प्रशासन ने जारी करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ के मौसम विज्ञान केन्द्र, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटे के भीतर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें रायपुर एवं बस्तर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है।
http://सिंह राशिः हारना या जीतना नहीं, आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण……जानिए राशिफल
फेल होना आम बात
मौसम विभाग का फेल होना आम बात हो गई है। किसानों की माने तो मौसम विभाग अनुमान में चल रहा है। दूसरी ओर बारिश मापने मशीन ब्लॉक मुख्यालयोंं में लगाई गई है लेकिन जर्जर होने के साथ मापक यंत्र कई सालों से चल रही पुराने पद्धति से संचालित है। इसलिए ब्लॉक मुख्यालय में एक जगह बैठकर पूरे गांव की वर्षा माप दी जाती है। इसके कारण कई गांव सूखे की स्थिति होने के बाद भी पता नहीं चल पाता। किसानों के आय में बढ़ोत्तरी और विकास की दिशा में सरकार कदम तो उठा रही है लेकिन प्रकृति के भरोसे किसानों को उन्नत और प्रगतिशील कैसे करें इस दिशा में सिस्सटम फेल साबित हो रहा है।
यहां पढ़े: http://युवती के चेहरे में एसिड नहीं मोहनी जल फेका था, तांत्रिक बाबाओं ने किया था तैयार
जानिए अब तक कहां कितनी बारिश
क्रमांक | जिले का नाम | दिनांक 13/07/2018 की वर्षा | 1 जून 2018 से प्रतिवेदित दिनांक तक की वर्षा | आज दिनांक 13/07/2018 को गत वर्ष की वर्षा | जिले की आज तक की औसत वर्षा (पिछले 10 वर्षों के आधार पर) | आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से प्रतिशत | जिले की संभावित वार्षिक औसत |
1 | कबीरधाम | 6.1 | 220.7 | 0 | 207.1 | 106.8 | 887.3 |
2 | कांकेर | 17.4 | 274.7 | 0 | 471.8 | 57.7 | 1559 |
3 | कोंडागांव | 35.4 | 230.3 | 0 | 341.1 | 68.3 | 1316.2 |
4 | कोरबा | 3.5 | 232.8 | 0.7 | 294.5 | 80.7 | 1506.7 |
5 | जांजगीर-चाम्पा | 11 | 193.9 | 5.4 | 290.4 | 67 | 1216.8 |
6 | दन्तेवाडा | 15.9 | 328.3 | 312.9 | 420 | 78.9 | 1406.2 |
7 | दुर्ग | 9.4 | 280.4 | 0 | 266.3 | 102.4 | 1092 |
8 | धमतरी | 1.1 | 280.4 | 239.4 | 288 | 98.1 | 1372.5 |
9 | बलरामपुर-रामानुजगंज | 21.1 | 307 | 360.5 | 293.2 | 102 | 1249.1 |
10 | बलौदा बाजार-भाटापारा | 13.3 | 255.5 | 0.3 | 243.8 | 104 | 993.5 |
11 | बस्तर | 10.5 | 322.6 | 0.1 | 389.6 | 84.3 | 1534.3 |
12 | बालोद | 1.4 | 300.8 | 0 | 258.1 | 117.6 | 1172 |
13 | बीजापुर | 17.2 | 622.2 | 450.6 | 464.1 | 145.2 | 1640.9 |
14 | मुंगेली | 38.6 | 336.2 | 0 | 258.4 | 132.1 | 889.9 |
15 | महासमुंद | 10.1 | 179.1 | 0 | 291.6 | 63.8 | 1434.2 |
16 | राजनांदगांव | 13.2 | 274.7 | 220 | 266.9 | 102.6 | 1274 |
17 | सुकमा | 32.2 | 708.5 | 8.2 | 430 | 165.7 | 1559.1 |
18 | सूरजपुर | 10.8 | 264.1 | 5.1 | 212.6 | 128.5 | 1319.3 |
औसत | 14.9 | 311.8 | 89.1 | 316 | 100.3 | 1301.3 |