छत्तीसगढ़ जेल में बंद गैंगस्टर खा रहे थे काजू, बादाम, SP की छापेमारी

छत्तीसगढ़ SP की छापेमारी। दुर्ग सेंट्रल जेल में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महादेव और हत्या के आरोपी दीपक नेपाली, तपन सरकार और मुक्कू नेपाली जैसे अपराधियों को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने अपनी पूरी टीम के साथ यहां छापा मारा। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने अपनी टीम के साथ मंगलवार देर रात केंद्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एएसपी अभिषेक झा और 96 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। जब वो जेल की बैरक में पहुंचे तो वहां चौकाने वाली सच्चाई सामने आई। इस पर SP ने जेल अधीक्षक को जमकर फटकारा।

Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्थानीय नेता का अभाव!

ASP अभिषेक झा ने सुरक्षा कारणों से जेल के अंदर की  Photo वीडियो देने से मना किया है, लेकिन उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जेल के अंदर रेड मारी तो कई आपत्तिजनक चीजे पाई गईं। गैंगेस्टर गैंगस्टर तपन सरकार, मुक्कू नेपाली, दीपक नेपाली और उपेंद्र काबरा जिस सेल में वहां उन्हें VIP सुविधा दी जा रही थी। सभी खुंखार आरोपियों को नवीन जेल परिसर में रखा गया था। जब एसपी दुर्ग वहां पहुंचे तो देखा कि सभी आरोपी मोटे गद्दे में सोए थे। इनके गद्दे के नीचे से काजू, बादाम और किशमिश जैसे महंगे ड्राईफूड मिले। जब SP ने इसके बारे में पूछा तो जेल अधीक्षक कोई जवाब नहीं दे पाए।

https://www.facebook.com/webmorcha

 

ये भी पढ़ें...

ऑपरेशन चखना’

कोमाखान, बागबाहरा के बाद अब बसना में ‘ऑपरेशन चखना’, पुलिस के हाथ लग रहीं सिर्फ खाली शीशियां और डिस्पोजल, अवैध शराब के असली ठिकानों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही कार्रवाई?

छत्तीसगढ़ SP की छापेमारी
[wpr-template id="218"]